search

विराट कोहली के बाद संत प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे तेज गेंदबाज आकाशदीप, प्रेम मंदिर में किए दर्शन

Chikheang 1 hour(s) ago views 860
  

प्रेम मंदिर में आकाशदीप।



जागरण संवाददाता, मथुरा। विराट कोहली के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप भी मंगलवार को प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे। उन्होंने प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और खेल व आध्यात्मिक यात्रा के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। तेज गेंदबाज प्रेम मंदिर के दर्शन कर भी अभिभूत नजर आए।
वृंदावन आने का मुख्य उद्देश्य प्रेमानंद महाराज के सानिध्य में समय बिताना था

आकाशदीप ने बताया कि वृंदावन आने का मुख्य उद्देश्य प्रेमानंद महाराज के सानिध्य में समय बिताना था। उनके दर्शन से मन को असीम शांति मिली है। इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बने आकाशदीप ने उम्मीद जताई कि प्रेमानंद महाराज के आशीर्वाद से यह सीजन उनके लिए शानदार रहेगा।
विराट कोहली के बाद अब क्रिकेटर आकाशदीप ने लिया आशीर्वाद

आकाशदीप ने विराट कोहली की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में रहने के दौरान उन्हें विराट भाई से बहुत कुछ सीखने को मिला। उनके अनुशासन और खेल के प्रति जुनून ने उन्हें काफी प्रभावित किया है।

यह भी पढ़ें- संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, वृंदावन में आज के एकांतिक वार्तालाप व दर्शन स्थगित

यह भी पढ़ें- विराट-अनुष्का ने वृंदावन में संत प्रेमानंद से की भेंट, आधा घंटा आध्यात्मिक चर्चा में रहे लीन
दर्शन के बाद आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन की जताई उम्मीद

मूल रूप से बिहार के सासाराम निवासी आकाशदीप ने बताया कि 2016 में बंगाल जाने के बाद क्लब क्रिकेट से उनके करियर को नई दिशा मिली। रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बंगाल की हार पर उन्होंने कहा कि पहली पारी में बढ़त के बावजूद एक खराब दिन ने मैच हाथ से निकाल दिया। उन्होंने फाइनल में पहुंचने वाली जम्मू-कश्मीर की टीम को भी शुभकामनाएं दीं।
साथी क्रिकेटर जगदीश अग्रवाल से भी मुलाकात की

आकाशदीप ने बंगाल रणजी ट्रीम के अपने साथी क्रिकेटर जगदीश अग्रवाल से भी मुलाकात की। आकाशदीप ने जगदीश द्वारा चलाए जा रहे किड्स प्रीमियर लीग को भी सराहते हुए कहा कि इससे अंडर-14 और अंडर-17 खिलाड़ियों को अच्छा अनुभव प्राप्त होगा। आकाशदीप के साथ उनके भाई वैभव, प्रशांत ठाकुर व नीरज कुमार मौजूद रहे।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167521