search

उत्तराखंड के 400 और सरकारी विद्यालय स्मार्ट व वर्चुअल कक्षाओं से होंगे लैस, केंद्र सरकार को भेजी गई कार्ययोजना

cy520520 1 hour(s) ago views 527
  

समग्र शिक्षा के तहत एक हजार करोड़ का वार्षिक प्लान तैयार



अशोक केडियाल, देहरादून। राज्य में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। वर्ष 2026-27 में सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट और वर्चुअल कक्षाओं की संख्या में वृद्धि की जाएगी।

वर्तमान में प्रदेश के 1340 विद्यालय वर्चुअल क्लास नेटवर्क से जुड़े हुए हैं, जबकि 1881 जूनियर व माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं संचालित हो रही हैं। आगामी वित्तीय वर्ष में लगभग 400 और विद्यालयों को स्मार्ट एवं वर्चुअल क्लास से जोड़ने की तैयारी है।

समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत शिक्षा विभाग ने करीब एक हजार करोड़ रुपये की वार्षिक कार्ययोजना तैयार की है, जिसे केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इस योजना में विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने, शिक्षकों के प्रशिक्षण और छात्रों की सीखने की गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर दिया गया है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2025-26 में केंद्र सरकार से 981 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी, जिसमें से 92 प्रतिशत बजट व्यय किया जा चुका है। इस बार शिक्षा के स्तर में और सुधार लाने के उद्देश्य से बजट बढ़ाकर प्रस्तावित किया जाएगा।

सीमांत क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मिलेंगे बेहतर संसाधन
सरकार का लक्ष्य है कि दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए वर्चुअल और स्मार्ट क्लास का दायरा बढ़ाते हुए हाइब्रिड शिक्षण माडल लागू किया जा रहा है। इससे छात्रों को डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी और उनकी सीखने की क्षमता में भी सुधार होगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक आज : UCC संशोधन विधेयक और बजट पर अहम चर्चा

वर्चुअल नेटवर्क से बदलेगी पढ़ाई
प्रदेश के 1340 विद्यालयों को वर्चुअल क्लास नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है। इस व्यवस्था के तहत छात्र आनलाइन माध्यम से विषय विशेषज्ञ शिक्षकों से पढ़ाई कर सकेंगे। खासतौर पर दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों को इसका लाभ मिलेगा, जहां विषय विशेषज्ञों की कमी रहती है।

स्मार्ट क्लास से बढ़ेगी समझ
प्रदेश के 1881 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित हैं। इन कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड, प्रोजेक्टर और मल्टीमीडिया सामग्री के माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है, जिससे विद्यार्थियों की समझ और रुचि दोनों बढ़ रही हैं।




नये वित्त वर्ष में राज्य के 400 अतिरिक्त विद्यालयों को वर्चुअल एवं स्मार्ट क्लास नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी की जा रही है, ताकि दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिले। अभी तक 3221 विद्यालय डिजिटल शिक्षा से जोड़े जा चुके हैं।
-

-डा.धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162990