search

पटना चाणक्य लॉ कॉलेज LLM छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में फंदे से लटका मिला शव; लव लेटर बरामद

Chikheang 2 hour(s) ago views 522
  

पटना चाणक्य लॉ कॉलेज LLM छात्र की संदिग्ध मौत



जागरण संवाददाता, पटना। पटना के चाणक्य लॉ कॉलेज के एलएलएम फाइनल ईयर के छात्र मयंक राज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मयंक मूल रूप से झारखंड के रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। वे कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। मंगलवार को हॉस्टल कर्मियों ने उन्हें कमरे में फंदे से लटका पाया। तुरंत उन्हें नीचे उतारकर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल ले जाया गया। दोपहर बाद इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस और एफएसएल टीम ने की जांच

घटना की सूचना मिलते ही जक्कनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब तीन बजे एफएसएल टीम के साथ कमरे की बारीकी से जांच की गई।

पुलिस को कमरे से एक पत्र, आईफोन, आईपैड और पहचान संबंधी दस्तावेज मिले। सभी सामानों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

हॉस्टल कर्मियों ने बताया कि फंदा खिड़की से लगाया गया था। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
मां ने जताया संदेह, निष्पक्ष जांच की मांग

घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक की मां मधु देवी ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता।

उन्होंने निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। हालांकि उन्होंने किसी पर सीधे आरोप नहीं लगाया। पुलिस ने जक्कनपुर थाने में यूडी केस दर्ज किया है।
पत्र में प्रेम प्रसंग का जिक्र

तलाशी के दौरान मिले पत्र में प्रेम प्रसंग का उल्लेख बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह अपने रिश्ते को लेकर मानसिक रूप से परेशान था।

पत्र की सामग्री परिजन को भी पढ़कर सुनाई गई है। फिलहाल पुलिस डिजिटल डिवाइस की भी जांच कर रही है। कॉल डिटेल और चैट हिस्ट्री खंगाली जा रही है।मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए सभी एंगल से जांच जारी है।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167587