search

हापुड़: पांच लोगों ने अचानक बस रुकवाई, फिर बस ड्राइवर पर लाठी-डंडों और रॉड से किया जानलेवा हमला

deltin33 1 hour(s) ago views 775
  

हापुड़ में बस ड्राइवर पर जानलेवा हमला। तस्वीर- एआई जनरेटेड



केशव त्यागी, हापुड़। हापुड़ थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बाइपास पर कुछ आरोपितों ने टूरिस्ट बस में चालक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दिल्ली से हरदोई जा रही बस के चालक को जबरन रोका और फिर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

घायल चालक को पुलिस की मदद से सिखेड़ा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद समेत पांच आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव अठसैनी का कासिफ टूरिस्ट बस चलाता है। 14 फरवरी 2026 को वह बस लेकर दिल्ली से हरदोई की ओर जा रहा था।
चलती बस अचानक रुकवाई और...

आरोप है कि अल्लीपुर बाइपास पर पहुंचते ही बस में सवार जिला मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव ललियाना के अनस, राशिद, जिला गाजियाबाद के डासना क्षेत्र के मयूर विहार के सलीम उर्फ फाइटर और अज्ञात निवासी सुहेल ने जबरन बस को रुकवा लिया।

आरोप है कि आरोपितों ने अचानक उस पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होने के चलते बेहोश होकर गिर पड़ा। शोर-शराबा सुनकर बस में बैठे यात्री नीचे उतर गए। इसके बाद आरोपित हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। जिसके बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए।

आरोप है कि यह हमला जिला बुलंदशहर के स्याना के ताहिर द्वारा साजिश के तहत कराया गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बिजनौर में दबंगों ने महिला कंडक्टर से की अभद्रता... बचाने आए चालक को पीटा, तोड़े बस के शीशे   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476507