search

झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन के पोते की मौत, दोस्तों के साथ कुल्लू-मनाली घूमने गए थे वीर सोरेन

cy520520 3 hour(s) ago views 617
  

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के 21 वर्षीय पोते वीर सोरेन। फोटो जागरण



डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के 21 वर्षीय पोते वीर सोरेन की कल्लू-मनाली में मौत हो गई। वह अपने दोस्तो के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे। इसी दौरान वहां उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई।   

पुलिस ने बताया कि सिविल अस्पताल मनाली से थाना को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मृतक वीर सोरेन का शव स्ट्रेचर पर पाया गया।

जांच अधिकारी ने शव का बारीकी से निरीक्षण किया और फोटोग्राफ लिए गए। निरीक्षण के दौरान शव पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए।

मृतक के साथ आए उसके मित्र अग्नय वर्मा, निवासी उत्तर प्रदेश, का बयान दर्ज किया गया। बयान के अनुसार, वीर सोरेन अपने मित्रों के साथ दिनांक 22 फरवरी को मनाली घूमने गए थे। वे सभी हिमालयन सैलेट होम स्टे, सिमसा, मनाली में ठहरे हुए थे।
सिर में अचानक होने लगा था दर्द

23 फरवरी को वे सभी सोलंग/सेथन क्षेत्र घूमने गए थे तथा शाम को पुनः होम स्टे लौट आए। 24 फरवरी को दोपहर लगभग 12:30 बजे वे सभी आसपास घूमकर वापस होम स्टे पहुंचे, जहां वीर सोरेन सोये हुए थे।

उठाने पर उसने बताया कि उसके सिर में अत्यधिक दर्द हो रहा है। इस पर साथियों ने Blinkit के माध्यम से दवा मंगवाकर उसे दी, जिसके बाद वह दोबारा सो गए।

लगभग 02:30 बजे कमरे से गिरने की आवाज सुनाई दी। मौके पर जाकर देखा तो वीर सोरेन बिस्तर से नीचे गिरे हुए थे। तत्पश्चात उसे कृतिन शर्मा की गाड़ी से सिविल अस्पताल मनाली लाया गया।

अस्पताल लाते समय उसके मुंह से झाग निकलना शुरू हो गया था। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा काफी देर तक सीपीआर (CPR) दी गई, परंतु जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक के शव को सुरक्षित रूप से शवगृह, मनाली में रखवाया गया है। मृतक के परिजनों के आगमन उपरांत विधि अनुसार पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दो मिनट में समझें झारखंड का ‘अबुआ दिशोम’ बजट 2026-27: 11 पॉइंट्स में पढ़ें हर क्षेत्र के लिए क्या है योजना

यह भी पढ़ें- Milk Rate Hike: झारखंड में सुधा दूध हुआ महंगा, आज से लागू हुए बढ़े हुए दाम   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163116