search

बुलंदशहर: 110 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त और पोषाहार की होगी वसूली!

LHC0088 1 hour(s) ago views 42
  



जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। पोषण ट्रैकर पोर्टल पर एफआरएस प्रणाली से पोषाहार वितरण नहीं करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिला कार्यक्रम अधिकारी के निशाने पर आ गई हैं।

जिले के पहासू, अनूपशहर ब्लॉक में ऐसी 110 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चिन्हित की गई है, इन्हें सेवा से बाहर करने की विभागीय स्तर पर तैयार की जा रही है। हालांकि इससे पहले इन्हें नोटिस देकर सेवा समाप्ति और पोषाहार वसूली की चेतावनी भी दी गई है।
लापरवाही पर जिले के पहासू, अनूपशहर ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भेजा नोटिस

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहर विभाग की ओर से लाभार्थियों को पोषाहार वितरित किया जाता है। इसकी पारदर्शिता के लिए विभाग ने पोषण ट्रैकर पोर्टल पर एफआरएस (फेशियल रिकग्निशन सिस्टम) यानि चेहरा पहचान प्रणाली से अनुपूरक पोषाहार वितरण करना अनिवार्य की गई है। ताकि पुष्टाहार समय पर आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंच सके और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्धारित समय सीमा के भीतर लाभार्थियों को इसका वितरण कर सकें, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इसमें लापरवाही बरत रही हैं।
पोषण ट्रैकर पोर्टल पर एफआरएस प्रणाली से पोषाहार वितरण नहीं करने पर कसा शिकंजा

विभागीय पोर्टल एवं डैशबोर्ड की आनलाइन समीक्षा में दिसंबर 2025, जनवरी 2026 एवं फरवरी 2026 तीन माह में एफआरएस से पोषाहार वितरण की स्थिति शून्य मिली। ऐसे में तकनीकी माध्यम से पारदर्शिता सुनिश्चित करने के शासकीय आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है। लाभार्थियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पोषाहार नहीं करने पर वित्तीय अनियमितता की आशंका भी जताई जा रही हैं।
तीन दिन में देना होगा जवाब

इस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पहासू, अनूपशहर ब्लॉक की 110 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया है। इसमें तीन दिन में जबाव-तलब किया। संतोषजनक जबाव नहीं मिलने पर सेवा समाप्ति के साथ पोषाहार वसूली की कार्रवाई की संस्तुति करने की चेतावनी भी दी है। हालांकि कुछ को नोटिस देकर 24 घंटे में एफआरएफ से पोषाहार वितरण कर रिपोर्ट नहीं सौंपने पर मानेदय रोकने और सेवा समाप्ति की संस्तुति की चेतावनी भी दी है।


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषण ट्रैकर पोर्टल पर एफआरएस प्रणाली से पोषाहार वितरण नहीं कर रही हैं। पहासू, अनूपशहर ब्लाक की ऐसी लगभग 110 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस दिया गया है। इसमें सेवा समाप्ति और वसूली की कार्रवाई की संस्तुति करने की चेतावनी दी है।
-

पूनम तिवारी, डीपीओ।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165439