search

साहब! मैं जिंदा हूं, पेंशन दे दो, अधिकारी बोले- आप मर चुके हो, कहां से आ गए; हरियाणा में हैरान कर देने वाला मामला

LHC0088 1 hour(s) ago views 63
  

कैप्शन: पेंशन जारी करवाने को लेकर डीसी कैथल को दिए गए पत्र की कापी दिखाते हुए बुजुर्ग जोगिंद्र सिंह। l जागरण



संवाद सूत्र, कैथल। साहब! मेरी रुकी हुई पेंशन मुझे दे दो। अधिकारी से जवाब मिला आप तो मर चुके हो। कहां से आ गए? यह सुन जोगिंद्र सिंह हैरान रह गए और अपने जीवित होने के प्रमाण दिखाए। चीका के वार्ड नंबर 3 के निवासी जोगिंद्र सिंह को साल 2023 में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने रिकॉर्ड में मृत दिखाकर एक साल तक पेंशन बंद कर दी।

कई माह तक जब पेंशन बैंक खाते में नहीं आई तो जोगिंद्र सिंह ने संबंधित विभाग के कार्यालय से संपर्क किया। अधिकारियों ने जोगिंद्र सिंह को बताया कि सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार उनकी तो मौत हो चुकी है, यह सुनकर जोगिंद्र सिंह दंग रह गए। उनको समझ नहीं आया कि जब वह पूरी तरह से स्वस्थ और जिंदा है तो सरकारी रिकॉर्ड में उसकी मौत कैसे हो गई?

अब जोगिंद्र सिंह के सामने खुद को सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा साबित करने की चुनौती बन गई है। इस चुनौती पर पार पाने के लिए जोगिंद्र सिंह को कई माह तक सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़े। जनवरी से लेकर दिसंबर 2024 तक जोगिंद्र सिंह की बुढ़ापा पेंशन बंद कर दी। जोगिंद्र सिंह समाज कल्याण विभाग से लेकर डीसी तक को लिखित पत्र दे चुके हैं, लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही।

    
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165439