search

हॉलीवुड एक्टर मार्टिन शॉर्ट के घर मातम; 42 साल की बेटी Katherine Short ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

cy520520 1 hour(s) ago views 781
  

हॉलीवुड स्टार की बेटी ने गोली मारकर की आत्महत्या



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड से इस वक्त एक बेहद हैरान करने वाली खबर आ रही है। दरअसल हाल ही में हॉलीवुड के एक जाने-माने एक्टर की बेटी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस खबर के बाद इस वक्त इंटरनेशनल एंटरटनेमेंट इंड्स्ट्री में अफरा-तफरी का माहौल है।
42 साल की उम्र में हुई मौत

मशहूर हॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट (Martin Short) की 42 साल की बेटी कैथरीन शॉर्ट (Katherine Short) ने अपने लॉस एंजिलिस (Los Angeles) वाले घर पर मृत पाई गई हैं। बताया गया है कि कैथरीन ने आत्महत्या की। टीएमजे के मुताबिक कैथरीन शॉर्ट ने सोमवार रात हॉलीवुड हिल्स में अपने घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या की। इसके बाद उनके पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें- Grey\“s Anatomy के स्टार एरिक डेन का 53 साल की उम्र में निधन, ALS से जूझ रहे थे अभिनेता

  

\“लॉस एंजिल्स टाइम्स\“ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 6 बजे हॉलीवुड हिल्स स्थित उनके घर पर \“लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट\“ के आपातकालीन क्रू (Emergency crews) को बुलाया गया था। इसके बाद लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग (एलएपीडी) और आपातकालीन टीमें तुरंत पहुंचीं और टीम ने जांच पड़ताल की, जहां पता चला कि कैथरीन की मौत हो चुकी है और इस खबर की फिर उन्होंने पुष्टि की कि कैथरीन ने गोली मारकर खुद को खत्म किया है। मामला आत्महत्या का ही बताया गया है।

  
परिवार ने जारी किया स्टेटमेंट

कैथरीन की मौत के बाद उनके पिता मार्टिन शॉर्ट और फैमिली ने एक स्टेटमेंट भी जारी किया है। इस स्टेटमेंट के जरिए भी उन्होंने कैथरीन की मौत की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि, “बेहद गहरे दुख के साथ हम कैथरीन हार्टले शॉर्ट के निधन की पुष्टि करते हैं। शॉर्ट परिवार इस क्षति से पूरी तरह टूट गया है और आप सभी से निवेदन है कि, इस कठिन समय में हमें थोड़ी प्राइवेसी दीजिए। कैथरीन सभी की प्रिय थीं और उन्हें उनके खुशनुमा अंदाज के लिए हमेशा याद किया जाएगा जो उन्होंने इस दुनिया में बिखेरी।“



आपको बता दें कि कैथरीन ने पिता मार्टिन शॉर्ट की तरह एक्टिंग नहीं चुनी। कैथरीन एक सोशल वर्कर के तौर पर काम करती थईं। वह अपना खुद का एक क्लीनिक भी चलाती थीं और साथ ही \“अमी हेल्थ\“ (Amae Health) में पार्ट टाइम काम करती थीं, जो कि मनोरोग विशेषज्ञों द्वारा चलने वाला एक आउटपेशेंट क्लीनिक है। दुनिया को मानसिक ज्ञान देने वाली ने खुद सुसाइड करके सबको चौंका दिया है।

यह भी पढ़ें- विवादों में आया Bafta, एक्टर्स के खिलाफ हुई नस्लवादी टिप्पणी, अब जारी हुआ माफीनामा   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163113