search

जिद के आगे नहीं झुका बॉयफ्रेंड तो गर्लफ्रेंड ने सारी हदें कर दीं पार, ब्लेड से काट डाला गला और हाथ

deltin33 3 hour(s) ago views 686
  

हापुड़ में प्रेम-प्रसंग के चलते छात्रा ने खुद को ब्लेड मारकर किया घायल। फोटो



केशव त्यागी , हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को कुचेसर चौपला से अल्लीपुर मार्ग स्थित एक स्कूल के पीछे खून से लथपथ मिली 21 वर्षीय छात्रा के मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, छात्रा का थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सादिकपुर के एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

शादी की बात करने पर युवती का प्रेमी से विवाद हुआ। जिसमें प्रेमी से उससे बात करनी बंद कर दी। इसे आहत होकर प्रेमिका ने स्वयं धारदार ब्लेड से अपना गला व हाथ काट डाला। जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, स्वजन ने हत्या के प्रयास का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी थी।

बता दें कि गांव बनखंड़ा की छात्रा शगुन मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से कुचेसर चौपला स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई के लिए निकली थी। स्वजन के मुताबिक वह प्रतिदिन सुबह कोचिंग जाती और दोपहर करीब चार से साढ़े चार बजे के बीच घर लौटती थी।

मंगलवार दोपहर स्थानीय लोगों ने स्कूल के पीछे एक युवती को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

घायल छात्रा को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में घायल छात्रा के पिता दिनेश कुमार ने बताया कि अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से पुत्री के गले और हाथ पर कई वार कर उसकी हत्या का प्रयास किया है।
छात्रा बोली- \“प्रेमी ने नहीं की बात\“

प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने छात्रा से पूछताछ की। जिसमें छात्रा ने बताया कि पिछले करीब एक वर्ष से उसका थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सादिकपुर के एक युवक से प्रेम प्रसंग चला आ रहा है। वह अपने सभी भाई-बहनों में सबसे बड़ी है।

वहीं, प्रेमी का एक बड़ा भाई व एक छोटी बहन है। प्रेमी के बड़े भाई के अविवाहित होने के चलते उसकी शादी में अड़चन आ रही थी। प्रेमी ने उसे भरोसा दिया कि बड़े भाई की शादी होने के बाद वह उससे विवाह कर लेगा।

मगर, वह जल्द ही शादी करने की जिद पर अड़ गई। इस पर प्रेमी ने उससे बात करनी बंद कर दी। इसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। इसी कारण वह घटना स्थल के पास सरसों के खेत के बीच में पहुंची।

जहां उसने स्वयं ब्लेड से अपने गले व हाथ पर वार किया। स्वजन के डर से उसने किसी अज्ञात युवक द्वारा उस पर जानलेवा हमला करने की जानकारी उन्हें दी थी।


छात्रा ने प्रेम-प्रसंग के चलते स्वयं को घायल किया है। मामले में युवक पक्ष से भी पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- मुनीष प्रताप चौहान, प्रभारी निरीक्षक, थाना बाबूगढ़


यह भी पढ़ें- हापुड़ में पुरानी रंजिश के चलते बवाल, पुलिस के सामने ही चले लाठी-डंडे; छह लोगों पर मुकदमा दर्ज    
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476609