search

Gopalganj News: घर का खर्च देने से पति ने किया इनकार, पत्नी ने दो बेटों के साथ खा ली कीटनाशक दवा

Chikheang 1 hour(s) ago views 908
  

घर का खर्च देने से पति ने किया इनकार, पत्नी ने दो बेटों के साथ खा ली कीटनाशक दवा



जागरण संवाददाता, गोपालगंज। जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर हाता टोला में बुधवार को अपने पति से परेशान होकर एक महिला ने अपने दो बेटों को कीटनाशक की दवा खिला दी। साथ ही खुद भी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।

ऐसे में अचेत अवस्था में दोनों बेटे व मां को आसपास के लोगों की मदद से कुचायकोट सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों बेटे व उनकी मां को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर हाता टोला निवासी भोला भगत की पत्नी लक्ष्मी देवी अपने चार वर्षीय पुत्र रिंकर कुमार व छह वर्षीय पुत्र सतीश कुमार के साथ बैठी थी। इस दौरान घरेलू विवाद को लेकर लक्ष्मी देवी व उनके पति के बीच विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया की पति ने घर का खर्चा देने से इनकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर लक्ष्मी देवी ने अपने व अपने बेटों की जान लेने पर उतारी हो गई। वहीं, अनाज में डालने वाली कीटनाशक की दवा अपने बेटों को खिलाने के बाद उसका सेवन कर लिया।

करीब आधा घंटे बाद बच्चों ने उल्टी करना शुरू कर दिया। जिसके बाद स्वजन व आसपास के लोगों ने तीनों को इलाज के लिए लेकर पहुंचे।

वहीं, सदर अस्पताल में भर्ती मां-बेटों का चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है। चिकित्सक के अनुसार तीनों मां-बेटे खतरे से बाहर हैं। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167668