गोवा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। गोवा के असागाओ में हैप्पी बार जंक्शन पर एक किराए की थार एसयूवी ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसमें भोपाल से घूमने आए परिवार के एक शख्स की मौत हो गई। वहींं 19 वर्षीय शौर्य गोयल पर गोवा में सड़क हादसा करने का आरोप लगा है। एफआईआर के अनुसार, शौर्य गोयल को रोड रेज मामले का मुख्य आरोपी बनाया गया है।
वहीं इस हादसे पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने दावा किया है कि टक्कर के तुरंत बाद थार में बैठे लोगों ने सीट बदलने की कोशिश की, जिससे मामले में संदेह और बढ़ गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/leopard-enters-ghaziabad-school-students-and-staff-panicked-exams-postponed-article-2375754.html]गाजियाबाद के स्कूल में घुसा तेंदुआ, छात्रों और स्टाफ में दहशत, परीक्षाएं की गई स्थगित अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 2:06 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bihar-buxar-bride-and-groom-were-on-stage-neighbour-lover-shot-the-girl-in-stomach-video-crime-news-article-2375761.html]VIDEO: स्टेज पर थे दूल्हा दुल्हन, पड़ोसी \“आशिक\“ ने लड़की के पेट में मारी गोली, वारदात का वीडियो आया सामने! अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 1:51 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/major-relief-to-jharkhand-cm-hemant-soren-supreme-court-interim-stay-on-the-proceedings-of-ed-article-2375751.html]झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने ED के कार्रवाई पर लगाई रोक अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 2:07 PM
FIR में क्या कहा गया है?
एफआईआर के अनुसार, आरोपी ‘GA-03-V-5695’ नंबर की किराए की महिंद्रा थार चला रहा था। हादसे के बाद सामने आए वीडियो में शौर्य के बगल में बैठी एक महिला अपना चेहरा छिपाती नजर आती है, जबकि शौर्य कार से बाहर निकलकर अपने पिता को फोन करता दिखता है। एसयूवी की पिछली सीट पर कम से कम तीन और महिलाएं मौजूद थीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि शौर्य मापुसा से अंजुना की ओर तेज और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, जिससे लोगों की जान को खतरा हो रहा था। जब वाहन अस्सागाओ में हैप्पी बार के पास एक जंक्शन पर पहुंचा, तो चालक कथित तौर पर गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और ‘GA-08-AB-6685’ नंबर वाली हुंडई i20 कार को टक्कर मार दी।
बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत
हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 65 वर्षीय भगत राम के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह अस्सागाओ से जंक्शन के रास्ते पारा गांव की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों को भारी नुकसान हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि हुंडई i20 कार बाईं ओर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट गया। भगत राम को तुरंत मापुसा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके साथ कार में मौजूद दो अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं, जिनमें एक पांच महीने का बच्चा भी शामिल है।
सीट बदलने का आरोप
एक प्रत्यक्षदर्शी ने दावा किया है कि हादसे के समय कार एक महिला चला रही थी और बाद में उसे बचाने के लिए ड्राइवर बदल दिया गया। चश्मदीद के अनुसार, “पहले एक लड़की गाड़ी चला रही थी, फिर ड्राइवर बदल दिया गया। एक बुजुर्ग व्यक्ति की हालत गंभीर थी। यह कार मापुसा से आ रही थी और लोग विनायक इलाके के थे।” सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में थार में बैठा एक युवक फोन पर बात करता नजर आ रहा है। उसकी आवाज धीमी होने से पहले वह कहते हुए सुनाई देता है, “पापा, मैं चौराहे पर था…”। पुलिस इन सभी दावों और वीडियो की जांच कर रही है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने हादसे में शामिल किराए की गाड़ी को ज़ब्त कर लिया है। मामले में लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का केस दर्ज किया गया है। साथ ही ‘ड्राइवर बदलने’ के आरोपों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि टक्कर कैसे हुई, इसका सही पता लगाने के लिए फोरेंसिक सबूत जुटाए जा रहे हैं। चश्मदीदों के बयान लिए जा रहे हैं और घटना से जुड़े वीडियो फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। |