search

काशीपुर में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने किया रेस्क्यू

Chikheang 1 hour(s) ago views 372
  

मामले में विभिन्न धाराओ में पांच आरोपित नामजद. Concept Photo



संवाद सहयोगी, काशीपुर।  आइटीआइ कोतवाली क्षेत्र से एक युवक को बहाने से बुलाकर बंधक बनाकर बेरहमी से पीटकर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लहूलुहान हालत में युवक को आरोपितों के चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामले में पांच लोगों पर नामजद प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।

मूल मुरादाबाद निवासी साहिबे आलम ग्राम परमानंदपुर में रहकर ड्राइविंग का काम करता है। जानकारी के अनुसार, मामला बीती 23 फरवरी की शाम करीब 06:30 बजे का है। जहां अयान नामक युवक ने साहिबे आलम को फोन कर ट्रैक्टर चलाने के काम के बहाने सड़क पर बुलाया। जैसे ही साहिबे आलम वहां पहुंचा, तो पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उसे घेर लिया। इसके बाद आरोपितों ने साहिबे आलम के साथ पहले सड़क पर गाली-गलौज और मारपीट की।

इसके बाद वे उसे उठाकर अपने घर ले गए और अंदर बंधक बना लिया। वहां लाठी-डंडों से उस पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। जब परिजन साहिबे आलम को बचाने आरोपितों के घर पहुंचे, तो उन्होंने उसे छोड़ने से साफ इनकार कर दिया। तब सूचना मिलने पर कोतवाली आइटीआइ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस ने युवक को लहूलुहान और बेहोशी की हालत में बरामद किया और तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल साहिबे आलम के सिर में गहरे जख्मों के कारण टांके लगाए गए। वहीं डाक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पीड़ित के भाई यूसुफ ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके भाई को साजिश के तहत निशाना बनाया गया है। उसने अयान पुत्र रईस, कदिर पुत्र शौकिन शाह मुल्ला जी, शुऐब पुत्र तौफिक हाजी, गुलाम नवी पुत्र शौकिन शाह मुल्ला जी व सरफराज पुत्र शकील पर कार्यवाही की मांग की है।


प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांचों आरोपितों पर बीएनएस की धारा 115 (2), 127 (2), 191(2), 351(2) व 352 के तहत नामजद प्राथमिकी पंजीकृत की है। मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


यह भी पढ़ें- काशीपुर \“आई लव मोहम्मद मार्च\“ केस: हाई कोर्ट ने आरोपी को दी सशर्त अग्रिम जमानत, 400-500 लोगों ने निकाला था जुलूस

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के काशीपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्राला ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पति की मौत   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167737