search

PM Kisan e-KYC कैसे करें, क्या है तरीका; देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

cy520520 3 hour(s) ago views 207
  



पीएम किसान योजना आज किसानों के बीच काफी फेमस है। इसके जरिए किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। ये पैसे किसानों को तीन अलग-अलग किस्त में दिए जाते हैं। किसानों को ये आर्थिक सहायता तभी मिलती है, जब उन्होंने ई-केवाईसी पूरा किया हो।  

आइए जानते हैं कि आप पीएम ई-केवाईसी कैसे कर सकते हैं।  
PM Kisan e-KYC कैसे करें

स्टेप 1- सबसे पहले पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करें।

स्टेप 2- अब यहां आपको लॉगिन करने के बाद e-KYC का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें।

स्टेप 3- इसके बाद यहां अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर, Search पर क्लिक करें।

स्टेप 4- यहां आपको मोबाइल नंबर दर्ज कर, Get OTP पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 5- आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इसे दर्ज करें।

स्टेप 6- आपका e-kYC पूरा हो चुका है। आपके मोबाइल नंबर पर सफल ई-केवाईसी से जुड़ा एक मैसेज भी आएगा।

पीएम ई-केवाईसी के अलावा किसानों का फार्मर आईडी बनाना भी जरूरी है। आइए अब जानते हैं कि आप फार्मर आईडी कैसे बना सकते हैं।  
कैसे बनाएं फार्मर आईडी?

किसान फार्मर आईडी बनाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको AgriStack पर जाना होगा।  


  • यहां आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।  

  • फिर आधार के जरिए ई-केवाईसी पूरा कर,इसमें मांगी गई जानकारी भरनी होगी।  

  • इसके साथ ही अगर कोई डॉक्यूमेंट मांगा जाता है, तो उसे स्कैन कर सबमिट करना होगा।  

  • डिटेल सबमिट होने के बाद संबंधित विभाग इसकी जांच करता है। अंत में डिटेल्स वेरिफाई होने के बाद किसान को यूनिक फार्मर आईडी मिल जाती है।  


इसके अलावा सरकार देश के अलग-अलग क्षेत्र में कैंप लगा रही है। इसके तहत किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा रही है।    
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163290