search

हरियाणा 12वीं-10वीं बोर्ड परीक्षा: सीएम नायब सैनी ने दिए कड़े निर्देश, फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

cy520520 3 hour(s) ago views 113
  

मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए दिए कड़े निर्देश



जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की क्लास 12 की सालाना परीक्षाएं आज, 25 फरवरी से शुरू हो गई हैं और 1 अप्रैल तक चलेंगी। वहीं, क्लास 10 की परीक्षाएं कल, 26 फरवरी से शुरू होंगी और 20 मार्च तक चलेंगी। इसे लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला उपायुक्त को जरूरी निर्देश दिए।  

इस दौरान चरखी दादरी के उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने जिले में परीक्षाओं के निर्बाध संचालन के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी की बैठक ली और निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित ड्यूटी का पालन करें। परीक्षा नकल रहित, शांतिपूर्ण हो, इसके लिए सभी दिशा निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए।

एसडीएम, डीईओ, बीईओ सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की अगुवाई में परीक्षाओं के लिए उड़नदस्तों का गठन भी किया गया है। विद्यार्थी बोर्ड की हिदायत अनुसार शांतिपूर्वक परीक्षा दें। ड्यूटी पर तैनात संबंधित अधिकारी व सुपरवाईजर सभी हिदायतों का विशेष ध्यान रखें। मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी रूप से की जाएगी।

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं पेयजल, बिजली, शौचालय एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरंतर निरीक्षण करें। सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत समाधान सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षाओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।
अफवाह व फेक न्यूज फैलाने पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि बोर्ड परीक्षा शांतिप्रिय ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। किसी भी रूप से भ्रामक जानकारी फैलाने व फेक न्यूज पर प्रशासन की पैनी नजर है। इसलिए व्यर्थ की आधारहीन जानकारी फैलाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने आमजन को सचेत किया कि आधारहीन खबरों व अन्य भ्रामक जानकारी से बचें और कोई भी इस प्रकार की तथ्यहीन जानकारी साझा न करें।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163290