search

अब ब्लॉकबस्टर होगी Golmaal 5, अजय देवगन की फिल्म में हुई साउथ की लेडी सुपरस्टार की एंट्री?

LHC0088 1 hour(s) ago views 692
  

रोहित शेट्टी और अजय देवगन (फोटो क्रेडिट- एक्स)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोलीबारी कांड के बाद निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म गोलमाल 5 की मेकिंग पर वापस लौट चुके हैं। अजय देवगन की इस मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी का नाम लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है।

अब गोलमाल 5 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि इस मूवी में साउथ सिनेमा की एक लेडी सुपरस्टार हम किरदार निभाते हुए नजर आ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि गोलमाल 5 को लेकर कौन सी अभिनेत्री का नाम रेस में बना हुआ है।  
गोलमाल 5 का हिस्सा बन सकती है ये साउथ एक्ट्रेस

हिंदी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्मों की लिस्ट में गोलमाल 5 का नाम भी शामिल है। साल 2017 में गोलमाल 4 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब करीब 9 साल बाद गोलमाल 5 की तैयारियों जोर-शोर से चल रही है। खासतौर पर मेकर्स इसकी कास्ट को लेकर काफी प्लानिंग कर रहे हैं।

  

यह भी पढ़ें- अजय देवगन का जिगरी Golmaal 5 में बनेगा विलेन, इस सुपरस्टार की झोली में आई रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म?

ई टाइम्स की खबर के अनुसार गोलमाल 5 में साउथ सिनेमा की मशहूर अदाकारा प्रियामणि अहम किरदार निभाते हुए दिखाई दे सकती हैं। हालांकि, इस मामले की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। इससे पहले प्रियामणि बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान के करियर की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर मूवी जवान में नजर आई थीं। इसके अलावा मनोज बाजपेयी स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज द फैमिली मैन से भी उन्होंने फैंस का दिल जीता है।  

  

ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियामणि की एंट्री से रोहित शेट्टी की गोलमाल 5 ब्लॉकबस्टर बन सकती है। क्योंकि अब तक प्रिया ने बतौर अभिनेत्री हिंदी सिनेमा की जितनी फिल्मों में हाथ आजमाया है, वे सभी कमर्शियल तौर पर सफल रही हैं।  
कब आएगी गोलमाल 5

फिलहाल गोलमाल 5 की शूटिंग का काम चल रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग लगभग पूरी होने वाली है, इसके बाद क्लाइमैक्स को शूट किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक हर बार की तरह रोहित शेट्टी गोलमाल 5 के लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी कर रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2027 में गोलमाल पार्ट 5 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।  

यह भी पढ़ें- \“कानूनी कार्रवाई होगी,\“ Golmaal 5 \“दो और दो पांच\“ का रीमेक? डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने किया क्लियर   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165586