search

IND Vs ZIM Live Streaming: कब, कहां और कैसे देख सकते हैं भारत बनाम जिम्बाब्वे का लाइव मैच? पूरी डिटेल्स पढ़ें

Chikheang 3 hour(s) ago views 331
  
India national cricket team बनाम Zimbabwe national cricket team Live Streaming



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Catch Live IND vs ZIM Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया अब एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां एक भी चूक उसे टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी हार झेलने के बाद, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली \“मेन इन ब्लू\“ कल यानी 26 फरवरी  को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी।

सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। आइए जानते हैं इस हाई-वोल्टेज मैच को फैंस कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं?
India national cricket team बनाम Zimbabwe national cricket team लाइव स्ट्रीमिंग

दरअसल, टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार यादव की टीम को अहमदाबाद में टूर्नामेंट की पहली हार मिली, जहां साउथ अफ्रीका के 187/7 के जवाब में भारतीय टीम केवल 111 रन पर सिमट गई। वहीं, ग्रुप-1 के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को हराया, ऐसे में सेमीफाइनल की तीन टीमों की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को यह मैच जीतकर दो अंक हासिल करना बेहद जरूरी है।
IND vs ZIM: भारत बनाम जिम्बाब्वे का टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

26 फरवरी को चेन्नई के MA Chidambaram Stadium में भारत बनाम जिम्बाब्वे का मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:00 बजे  शुरू होगा।
किस टीवी चैनल पर होगा लाइव प्रसारण?

भारत VS जिम्बाब्वे का ये मैच भारत में Star Sports नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।
लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
IND vs ZIM मैच का टॉस कब होगा?

भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा।
India vs Zimbabwe: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल।

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, टोनी मुन्योंगा, डियोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रेम क्रेमर, रिचर्ड नगरावा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, वेलिंग्टन मसाकाद्ज़ा, बेन करन, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा।

यह भी पढ़ें- भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्‍या करना होगा? चेन्‍नई में \“सूर्या ब्रिगेड\“ को चमत्‍कार की दरकार

यह भी पढ़ें- India T20 World Cup: घर में \“बेघर\“ भारतीय टीम, सेमीफाइनल में पहुंचना आसान नहीं




    
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167794