search

VIDEO: अस्पताल से इंसान का कटा पैर मुंह में दबाकर ले गया कुत्ता! स्टोर रूम का दरवाजा बंद करना भूल गया था स्टाफ

cy520520 1 hour(s) ago views 738
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक अस्पताल के पास आवारा कुत्ते के मुंह में इंसानी पैर का हिस्सा देख लोगों के होश उड़ गए। इस डरावने वीडियो ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया।



क्या है पूरा मामला?



यह घटना शिमला के चामियाना स्थित सरकारी अस्पताल अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी की है। वीडियो में एक आवारा कुत्ता अस्पताल परिसर के पास कटा हुआ इंसानी पैर मुंह में दबाकर घूमता नजर आ रहा था।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/iim-nagpur-news-300-mba-students-boycotted-the-exam-2026-creating-ruckus-after-classmates-were-expelled-article-2375856.html]IIM नागपुर के MBA के 300 स्टूडेंट्स ने एग्जाम का किया बॉयकॉट, क्लासमेट्स को बाहर निकालने पर बवाल
अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 4:29 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/lucknow-manvendra-singh-murder-case-son-akshat-came-on-camera-for-first-time-article-2375874.html]Lucknow Murder: \“गलती से हो गया...\“, पिता के टुकड़े करने वाले अक्षत ने पहली बार कैमरे पर कबूली ये बात
अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 4:22 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/assam-gangrape-woman-dragged-out-of-car-gang-raped-in-front-of-fiance-accused-also-robbed-couple-of-rs-1-article-2375863.html]Assam Gangrape: महिला को कार से बाहर खींचा, मंगेतर के सामने किया गैंगरेप, आरोपियों ने दंपति से 10,000 रुपए भी लूटे
अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 4:08 PM

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने तुरंत जांच के आदेश दिए।



Stray dog seen with apparently a real human foot walking near Chamiyana hospital in Shimla.#HimachalPradesh #shimla pic.twitter.com/NEurHi6RTu — Sidharth Shukla (@sidhshuk) February 24, 2026








जांच में क्या खुलासा हुआ?



जांच में सामने आया कि 61 साल के अत्तर सिंह का पिछले गुरुवार को इसी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। सर्जरी के दौरान उनका एक पैर काटना पड़ा था।



कटे हुए पैर को एक लिफाफे में रखकर अस्पताल के स्टोर रूम में रखा गया था। बाद में सफाई एजेंसी को इसे नष्ट करने के लिए कहा गया था।



लेकिन 22 फरवरी (सोमवार) को बड़ी लापरवाही हुई। स्टोर रूम का दरवाजा बंद करना कर्मचारी भूल गए। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता अंदर घुस गया और वह कटा हुआ पैर मुंह में दबाकर बाहर निकल आया।



सोशल मीडिया से मचा हड़कंप



पिछले दो दिनों से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठाए कि आखिर मेडिकल वेस्ट को इस तरह खुले में कैसे छोड़ दिया गया?



अस्पताल की कार्रवाई



घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सफाई सुपरवाइजर और सफाई कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।



यह घटना सिर्फ एक चूक नहीं, बल्कि मेडिकल कचरे के निपटान में गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करती है। अब सवाल यह है कि अगर समय रहते यह वीडियो सामने न आता, तो क्या जिम्मेदारी तय हो पाती?



VIDEO: स्टेज पर थे दूल्हा दुल्हन, पड़ोसी \“आशिक\“ ने लड़की के पेट में मारी गोली, वारदात का वीडियो आया सामने!
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163233