search

कानपुर देहात में होली से पहले 4 फैक्ट्री में बड़ी कार्रवाई, 2.79 करोड़ से अधिक कीमत का 1.61 लाख लीटर खाद्य तेल सीज

LHC0088 Yesterday 17:27 views 571
  

रनियां स्थित फैक्ट्री से तेल का नमूना संकलित करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम। सौ. सूचना विभाग



जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। खाद्य वस्तुओं के पैकेट में सही जानकारी न देकर उत्पादों की बिक्री करने में सोमवार रात सहायक आयुक्त खाद्य के निर्देशन में संयुक्त टीम ने रनियां स्थित चार फैक्ट्रियों में छापेमारी कर 2.79 करोड़ से अधिक कीमत का 161298 लाख लीटर सोयाबीन, कच्ची घानी, रिफाइंड पाम आयल को सीज कर दिया। इसके साथ ही चारों फैक्ट्रियों से 30 नमूने संकलित कर जांच को प्रयोगशाला भेजा है।


मिलावटखोरी पर लगाम लगाने को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। शासन के निर्देश पर सोमवार रात सहायक खाद्य आयुक्त शशि पांडेय के निर्देशन में अमेठी, बाराबंकी, हमीरपुर व ललितपुर की चार खाद्य सचल दल टीम ने रनियां स्थित चार फैक्ट्रियों में छापेमारी की।

फैक्ट्रियों में तैयार उत्पाद के पैकेट पर सही न सूचना देने व उत्पाद के निर्माण में उपयुक्त पदार्थों की सही जानकारी न देने पर खाद्य टीम ने कच्ची घानी सरसों तेल, एडबिल वेजीटेबल आयल, रिफाइंड राइस ब्रान आयल, रिफाइंड वेजीटेबल आयल, फोर्टीफाइड कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइंड पाम आयल समेत अन्य उत्पादों के 30 नमूने संकलित किए।

इसके साथ ही चारों फैक्ट्रियों से प्रमुख उत्पाद का 161298 लीटर तेल सीज कर दिया। सीज माल की कीमत विभाग की ओर से 27905705 करोड़ रुपये आंकी गई है। सहायक खाद्य आयुक्त राम अवतार ने बताया कि चार फैक्ट्री से 30 नमूने संकलित किए गए हैं। संकलित नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है, अगर रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होगी तो संबंधित फैक्ट्री संचालकों के विरुद्ध वाद दायर होगा।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165798