बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर। सांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, पटना। BPSSC Jobs: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने वर्ष 2026 की परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है।
कुल नौ परीक्षाओं से कुल 2671 पदों पर बहाली की जाएगी। इसमें सबसे अधिक पुलिस अवर निरीक्षक (SI) की 1799 रिक्तियों को भरा जाएगा।
दारोगा के लिए सबसे अधिक पद
इसके लिए मार्च में मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। मई में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच होगी। जून तक परीक्षाफल जारी कर दिया जाएगा।
सहायक अवर निरीक्षक, प्रचालक के 462 पदों के लिए मई में प्रारंभिक परीक्षा ली जाएगी। जुलाई में मुख्य लिखित परीक्षा और नवंबर में परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
होमगार्ड अधिनायक अनुदेशक व मद्यनिषेध SI की भी होगी नियुक्ति
इसी तरह बिहार गृह रक्षा वाहिनी में अधिनायक अनुदेशक के 122 पदों के लिए मई में प्रारंभिक लिखित परीक्षा और अक्टूबर में शारीरिक दक्षता जांच की जाएगी। नवंबर में अंतिम परीक्षाफल जारी किया जाएगा।
अवर निरीक्षक मध निषेध के 78 पदों के लिए अप्रैल में प्रारंभिक परीक्षा, जून में मुख्य लिखित परीक्षा और जुलाई शारीरिक दक्षता जांच होगी। अगस्त में परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
अप्रैल में होगी गृह रक्षा वाहिनी की परीक्षा
इसी तरह बिहार गृह रक्षा वाहिनी में अधिनायक लिपिक (आम अभ्यर्थी) और बिहार गृह रक्षा वाहिनी में अधिनायक लिपिक (गृह रक्षक दैनिकी कर्तव्य भत्ता भोगी, खिलाड़ी सहित) के 64-64 पदों पर बहाली की जाएगी।
इसके लिए अप्रैल में प्रारंभिक परीक्षा, मई में शारीरिक दक्षता और जुलाई में परिणाम जारी किया जाएगा। परिवहन विभाग में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के 33, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 24 और सहायक अधीक्षक भूतपूर्व सैनिक के 25 पदों के लिए संपन्न परीक्षाओं का क्रमश: मार्च, फरवरी और अप्रैल में जारी किए जाएंगे।  |
|