search

होली पर मिठाई कहीं कर न दे बीमार, आगरा में बड़े पैमाने पर मिलावटी मिल्क केक और डोडा बर्फी जब्त

LHC0088 1 hour(s) ago views 535
  

सांकेतिक तस्वीर।  



जागरण संवाददाता, आगरा। होली से ठीक पूर्व मावा, मिल्क केक सहित अन्य की खपत बढ़ गई है। मिलावटखोरी को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) टीम ने बुधवार को दो प्रतिष्ठानों में छापा मारा।

मिलावट की आशंका पर मां कमला फूड्स, शाहगंज से 119 किग्रा मिल्क केक, 90 किग्रा डोडा बर्फी और अनिल स्वीट्स धिमश्री से 25 किग्रा बर्फी जब्त की गई। टीम ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया।

चार घंटे तक चले अभियान में चार प्रतिष्ठानों की जांच की गई। आधा दर्जन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। होली के मद्देनजर दूध, मावा और दुग्ध उत्पाद की मांग बढ़ रही है। इसी बात का फायदा मिलावटखोर उठा रहे हैं।

मुरैना मध्य प्रदेश और धौलपुर, राजाखेड़ा राजस्थान से हर दिन मिलावटी दूध और मावा की आपूर्ति शहर में हो रही है। बाह और फतेहाबाद कस्बा के आसपास के गांवों में मिलावटी मावा तैयार किया जा रहा है।

एफएसडीए टीम ने बुधवार दोपहर एक बजे मां कमला फूड्स गुलाबनगर भोगीपुरा शाहगंज में छापा मारा। टीम ने प्रतिष्ठान की जांच की। जांच में 119 किग्रा मिल्क केक और 90 किग्रा डोडा बर्फी जब्त की गई। इसके बाद टीम ने धिमश्री स्थित अनिल स्वीट्स में छापा मारा।

यहां से 25 किग्रा बर्फी जब्त की गई। सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र प्रताप ने बताया कि मिल्क केक, डोडा बर्फी और बर्फी में मिलावट की आशंका पर जब्त किया गया है। मिल्क केक की कीमत 33320 रुपये और डोडा बर्फी की 27 हजार रुपये है।

इसके अलावा दो अन्य दुकानों से बालूशाही, तैयार छोटे और बर्फी का एक-एक नमूना लिया गया। दिनभर चले अभियान में छह नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165754