search

यूपी-112 के लिए खरीदी जाएंगी 659 बजाज पल्सर बाइक, 6.20 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी

cy520520 1 hour(s) ago views 746
  

यूपी-112 के लिए खरीदी जाएंगी 659 बजाज पल्सर बाइक - एआई जनरेटेड तस्वीर



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने यूपी-112 परियोजना के द्वितीय चरण के तहत प्रदेश में 659 दोपहिया \“\“\“\“पुलिस रिस्पांस व्हीकल\“\“\“\“ (पीआरवी) की खरीद को स्वीकृति दे दी है। इसके लिए कुल 6.20 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इसके तहत बजाज पल्सर 150 सीसी की (किक स्टार्ट) बाइक खरीदी जाएगी। वाहनों की यह खरीद जेम पोर्टल से की जाएगी। एक वाहन की कीमत 94,068 रुपये है।

यूपी 112 सेवा का अहम हिस्सा पीआरवी होते हैं, जो आपातकालीन स्थिति में पांच-10 मिनट के भीतर सहायता प्रदान करते हैं। इन्हें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण व सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है। नई पीआरवी मोटरसाइकिलें शहरी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तेजी से पहुंच सुनिश्चित करेंगी, जिससे कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

विशेष सचिव गृह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वाहनों की खरीद निर्धारित नियमों, गुणवत्ता मानकों और वित्तीय अनुशासन का पालन करते हुए की जाए। आदेश में यह भी कहा गया है कि इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163368