search

दोस्त बताकर हेड कांस्टेबल से 96000 की ठगी, अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए पैसे

cy520520 1 hour(s) ago views 49
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। साइबर अपराधी ने दोस्त बनकर हेडकांस्टेबल से आनलाइन 96 हजार रुपये की ठगी कर ली। हेडकांस्टेबल को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने अज्ञात के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में ठगी का मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस लाइन निवासी अनिल कुमार ने सिविल लाइन थाने दी तहरीर में बताया कि उनके मोबाइल पर एक काल आई। कालर ने अपने नाम मनोज कुमार बताते हुए उनके बैच का सिपाही बताकर दोस्ती की। इसके बाद आरोपित ने अलग-अलग मजबूरी बताकर उनसे आनलाइन दो बैंक खातों में 96 हजार रुपये लिए।

अगली बार जब उसने तीसरे बैंक खाते में रुपये मंगाए तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला का कहना है कि हेडकांस्टेबल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर हेल्प डेस्क जांच में जुटी है।

वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक व छुरी बरामद

ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने मेवला फ्लाईओवर के पास से चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। वाहन चोर के पास से चोरी की एक बाइक व छुरी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार बुधवार को पुलिस टीम मेवला फ्लाइओवर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान एक युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से छुरी बरामद हुई। इसके बाद बाइक की जांच की तो वह चोरी की निकली। पूछताछ में आरोपित की पहचान विपिन निवासी आंबेडकर नगर माधवपुरम के रूप में हुई। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163368