search

बिहार की हर पंचायत में 2030 तक बनेगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह भवन, 1000 भवन बनाने की योजना पर चल रहा काम

LHC0088 1 hour(s) ago views 673
  

सांकेतिक तस्वीर



राज्य ब्यूरो, पटना। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा हे कि 2030 तक हर एक पंचायत में मुख्यमंत्री कन्या विवाह भवन का निर्माण हो जाएगा। वे बुधवार को विधानसभा में भाजपा के सियाराम सिंह के एक तारांकित प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। यह प्रश्न बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में विवाह भवन बनाने की मांग से जुड़ा जुड़ा था।

मंत्री ने कहा कि फिलहाल एक हजार विवाह भवन बनाने की योजना पर काम चल रहा है। हरक पंचायत में इसका निर्माण होना है। दीपक प्रकाश ने भाजपा के प्रमोद कुमार के तारांकित प्रश्न के उत्तर में कहा कि कुछ पंचायतों में मुखिया की ओर से पंचायत भवन बनाया जा रहा है।

सरकार इस श्रेणी के अपूर्ण भवनों की सूची बना रही है। ऐसे भवनों के निर्माण के लिए अतिरिक्त राशि का प्रबंध किया जाएगा। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने भाजपा के जीवेश कुमार के तारांकित के उत्तर में कहा कि सरकार प्रखंडों में भवन बना रही है। दूसरे चरण में बीडीओ और सीओ के आवास का भी निर्माण होगा।

उन्होंने प्रश्नकर्ता को आश्वस्त किया कि जाले प्रखंड में अधिकारियों के आवास का निर्माण प्राथमिकता के स्तर पर किया जाएगा। जीवेश कुमार कह रहे थे कि जाले में आवास नहीं रहने के कारण अधिकारियों को दूरस्थ आवास से आना-जाना पड़ता है। इससे उनका काम प्रभावित होता है।

श्रवण कुमार ने भाजपा के मुरारी मोहन झा को बताया कि पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक के मानदेय का भुगतान तीन दिनों में हो जाएगा। ग्रामीण कार्य मंत्री डा. अशोक चौधरी ने जदयू के श्याम रजक को बताया कि पुनपुन प्रखंड की कुछ पंचायतों की ग्रामीण सड़कों के रख रखाव में गड़बड़ी की जांच की जाएगी।

पथ निर्माण मंत्री डा. दिलीप कुमार जायसवाल ने जदयू के रूहेल रंजन को बताया कि दनियावां जंक्शन के निकट आरओबी के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही अगली प्रक्रिया पूरी होगी। आरओबी का निर्माण होगा।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165781