search

पत्नी के सामने पति नितिन की कर दी हत्या, अब इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘बदला पूरा हुआ...बंदूक के साथ जियो, बंदूक के साथ मरो’

deltin33 Yesterday 22:28 views 228
  

ईकोटेक एक कोतवाली क्षेत्र के लुक्सर गांव में युवक नितिन की हत्या करने के बाद हत्यारोपितों ने सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाया कि बदला पूरा हुआ।



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक एक कोतवाली क्षेत्र के लुक्सर गांव में युवक नितिन की हत्या करने के बाद हत्यारोपितों ने सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाया कि बदला पूरा हुआ। इसमें पूर्व में मारे गए विनय का फोटो भी लगाया गया। इसके साथ ही एक स्टेटस पर लिखा गया है, \“बंदूक के साथ जियो बंदूक के साथ मरो।\“ पुलिस इन स्टेटस के बारे में जांच पड़ताल कर रही है।
इंस्टा पर हत्या का बदला लेने का स्टेटस

इंस्टा की जिस आईडी पर यह संदेश लिखा गया वह विनय नागर के साथ यामिनी त्यागी के नाम पर है। मृतक नितिन नागर के स्वजन का आरोप है कि आरोपित पूर्व से खुलेआम धमकी दे रहे थे। स्वजन के पास इनकी एक ऑडियो भी है। इसमें मृतक नितिन व उनके परिवार के सदस्यों को फोन कर गाली-गलौज और धमकी दी थी।

इसके अलावा आरोपितों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं हत्यारोपितों ने घटना को अंजाम देने के बाद इंस्टा पर हत्या का बदला लेने का स्टेटस लगाया है। पुलिस का कहना है कि यह स्टेटस किस आइडी से शेयर किए गए इसकी जांच की जाएगी।
गांव में पसरा रहा सन्नाटा, गांव में पुलिस बल तैनात

ईकोटेक वन कोतवाली क्षेत्र के लुक्सर गांव में हत्या का बदला लेने के लिए मंगलवार की सुबह चाकू व गोली मारकर पत्नी की आंखों के सामने पति नितिन की निर्मम हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है।

सुरक्षा के दृष्टिगत गांव की हर गली मोहल्ले में पुलिस बल की तैनाती की गई है। नितिन के घर के साथ हत्यारोपितों के घर के बाहर भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। गांव की गलियों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानें बंद रही। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना के बारे में ग्रामीण कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में युवक को दिनदहाड़े दौड़ाकर गोलियां मारीं, CCTV में कैद हुई खौफनाक मौत

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, अवैध संबंध बना हत्या की वजह

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आम्रपाली गोल्फ होम्स की लिफ्ट में आधे घंटे फंसा रहा बच्चा, बिल्डर के खिलाफ हंगामा

यह भी पढ़ें- डीएनए व बायोमेट्रिक डेटा संग्रह पर सवाल, दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को हलफनामा दाखिल करने का दिया निर्देश   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476821