search

GST विभाग का पीलीभीत में तगड़ा एक्शन: 36 लाख की टैक्स चोरी पकड़ी, 83 करोड़ के कारोबार की कुंडली खंगाल रही टीम

LHC0088 Yesterday 23:56 views 138
  

पेस्टिसाइड फार्म पर अभिलेखों की जांच करती एसआईबी की टीम। जागरण



जागरण संवाददाता, पीलीभीत। बरेली मंडल में पेस्टीसाइड्स (कीटनाशक) के कारोबार में जीएसटी टैक्स में आई 30 फीसदी की भारी गिरावट ने शासन और प्रशासन के कान खड़े कर दिए हैं। टैक्स चोरी को पकड़ने के लिए विभाग ने बरेली मंडल की संदिग्ध फर्मों को चिह्नित कर छापेमारी शुरू कर दी है।

मंगलवार को पीलीभीत की मंडी समिति स्थित किसान ट्रेडर्स पर जीएसटी डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीम ने फर्म के दो गोदामों और मुख्य दुकान पर एक साथ छापा मारा। देर रात तक अभिलेखों और स्टाक का मिलान चलता रहा। जांच में सामने आया कि दुकान स्वामी मीनू वर्मा की इस फर्म ने पिछले पांच वर्षों में लगभग 83 करोड़ रुपये का माल बेचा था, इसके आधार पर नौ करोड़ रुपये का टैक्स बन रहा था।

हालांकि, फर्म की ओर से टैक्स का भुगतान मुख्य रूप से आईटीसी इनपुट टैक्स क्रेडिट के माध्यम से ही किया गया और नकद टैक्स अदायगी बहुत कम पाई गई। शुरुआती जांच में कई ई-वे बिल भी गायब मिले हैं, जिन्हें लेकर दुकान स्वामी के अधिवक्ता ने जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

डिप्टी कमिश्नर के ने बताया कि जांच में ही लगभग 36 लाख रुपये की कर चोरी का हेरफेर सामने आ चुका है। विभागीय टीम अब पिछले पांच वर्ष के सभी बिलों, वाउचरों और स्टाक रजिस्टर को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है। शासन की ओर से ऐसी दुकानों को विशेष रूप से चिह्नित किया है, जिनकी बिक्री तो करोड़ों में है, लेकिन सरकारी खजाने में जमा किया जाने वाला टैक्स बहुत कम है।

हालांकि, दुकान स्वामी का तर्क है कि कुछ मामलों में प्रक्रियात्मक सुधार डीआरसी कर दिया है, लेकिन विभाग स्टाक के भौतिक सत्यापन और कागजों के मिलान के बाद ही अंतिम स्थिति स्पष्ट करने की बात कह रहा है।

  


पेस्टीसाइड्स के कारोबार में जीएसटी टैक्स में आई 30 फीसदी की भारी गिरावट को लेकर मंडल में छापेमारी की जा रही है। टैक्स चोरी को पकड़ने के लिए विभाग ने संदिग्ध फर्मों को चिह्नित किया है, जहां पर टैक्स का हेरफेर दिखाई दे रहा है, उस पर संबंधित कार्रवाई की जा रही है।

- अनिरुद्ध सिंह, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी एसआईबी बरेली





यह भी पढ़ें- पीलीभीत टाइगर रिजर्व की दीवारों ने बोलना शुरू किया! राहगीरों को सिखा रहीं जंगल में जिंदा बचने के 51 मंत्र   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165798