search

पटना के मुसल्लहपुर हाट में मामूली विवाद में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी से आरोपी की पहचान; जांच जारी

Chikheang 3 hour(s) ago views 758
  

मुसल्लहपुर हाट में देर रात कारोबारी की गोली मारकर हत्या। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, पटना सिटी। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट में बुधवार की देर रात मामूली विवाद में आलू प्याज कारोबारी व उनके भाई को गोली मार दी।

घायल कारोबारी सोनू (35 वर्ष) को उपचार के लिए पीएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके भाई आकाश (21 वर्ष) का उपचार पीएमसीएच में चल रहा है।

घटनास्थल पर पहुंचे पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि तीन खोखे बरामद हुए हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज से घटना में संलिप्त अभियुक्त की पहचान कर ली गई है। अभियुक्त कबाड़ी का काम करता है। एफएसएल की टीम भी जांच के लिए पहुंची है।

  

(मृतक सोनू की फाइल फोटो)

एसपी परिचय कुमार ने बताया कि बुधवार की रात मामूली बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद तूल पकड़ने पर व्यवसाई और उसके भाई को गोली मार दी। मृतक के स्वजन ने बताया कि मुसल्लहपुर हाट में व्यवसायी सोनू के स्टाफ को बगल के दुकानदार ने थप्पड़ मार दिया था। पहले आकाश से तनातनी हुई।

उसके बाद कुछ लोग आकर सोनू की कनपटी, बांह और पैर में गोली मार दी। आकाश का उपचार अभी पीएमसीएच में चल रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कारोबारी पर 10 वर्ष पहले भी हमला हुआ था। पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं पर अनुसंधान जारी है।

यह भी पढ़ें- सुपौल में बकाया किराये के चलते स्कूल का गेट जाम, दर्जनों स्टूडेंट्स की पढ़ाई बाधित

यह भी पढ़ें- पटना में होली पर अश्लील गाने-डीजे पर प्रतिबंध, गंगा और अन्य नदियों में नावों के परिचालन पर रोक

यह भी पढ़ें- होली 2026: दिल्ली से यूपी-बिहार के लिए 500 स्पेशल ट्रेनों का तोहफा, घर जाना होगा आसान   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167949