search

अग्निवीर सेना भर्ती: मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में हजारों अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, एक का पैर टूटा

cy520520 3 hour(s) ago views 682
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर चक्कर मैदान में बुधवार से तीन दिनों तक दानापुर आर्मी रिक्रूटमेंट कार्यालय की ओर से अग्निवीर सेना की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। भर्ती के पहले दिन भोजपुर, सिवान और बक्सर जिले के एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) के लिए मैदान में पसीना बहाया। इसमें 430 अभ्यर्थी पास हुए।

दौड़ के दौरान कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आरा के एक अभ्यर्थी अमलेश कुमार का एक पैर टूटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद उनको एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया, वहां उनका इलाज किया जा रहा है।

भर्ती अधिकारियों के अनुसार 26 फरवरी को पटना, सारण और गोपालगंज जिले के अभ्यर्थियों की भर्ती ली जाएगी। 27 फरवरी को भोजपुर, बक्सर, सिवान, पटना, गोपालगंज एवं वैशाली जिले के अभ्यर्थियों की भीर्ती के बाद रैली समाप्त हो जाएगी।

इसके पहले दानापुर में बिहार-झारखंड की वूमेन मिलिट्री फोर्स की भर्ती ली गई थी। वहीं पुरुषों की भर्ती मुजफ्फरपुर चक्कर मैदान में ली जा रही है। इसमें यहां के एआरओ की ओर से सहयोग किया जा रहा है।

23 तक मुजफ्फरपुर एआरओ के अंतर्गत आठ जिले की भर्ती चली थी। वैसे मुजफ्फरपुर एआरओ के अंतर्गत इस बार 15 जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती ली जा रही है। 13 के मुजफ्फरपुर का अग्निवीर भर्ती रैली खत्म होने के बाद बुधवार से दानापुर एआरओ के अंतर्गत रैली शुरू की गई है।

इस भर्ती प्रक्रिया में अग्निवीर जीडी के साथ टीडीएन श्रेणी के 10वीं एवं 8वीं पास अभ्यर्थी भी भाग ले रहे हैं। भर्ती स्थल पर सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। दौड़ की प्रक्रिया सुबह चार बजे से शुरू हो गई थी।
भर्ती तिथि कार्यक्रम

  • 26 फरवरी : पटना, सारण, गोपालगंज
  • 27 फरवरी : भोजपुर, बक्सर, सिवान, पटना, गोपालगंज, वैशाली


अग्निवीर जीडी व टीडीएन श्रेणी के अभ्यर्थी होंगे शामिल।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163433