search

आगरा में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान नशे में धुत स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, स्टाफ से की अभद्रता

cy520520 1 hour(s) ago views 611
  

यूपी बोर्ड परीक्षा में बाह के सार्वजनिक इंटर कॉलेज, चौरंगाहार में शराब पीकर पहुंचा स्टेटिक मजिस्ट्रेट



जागरण संवाददाता, आगरा। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) परीक्षा के दौरान बाह के चौरंगाहार स्थित सार्वजनिक इंटर कॉलेज में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया, जब केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट ही शराब पीकर ड्यूटी देने पहुंच गया। स्टाफ ने रोका, तो टोकाटाकी से नजार होकर उसने हंगामा करना आरंभ कर दिया। शिकायत पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट को हटाकर दूसरे व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बुधवार को शाम की पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। सार्वजनिक इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक रोजर खान ने बताया कि परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी केंद्र में पहुंचाना आरंभ हो गए थे। परीक्षा शुरू ही होने वाली थी कि स्टेटिट मजिस्ट्रेट के रूप में केंद्र पर तैनात सौरभ यादव (ग्राम विकास अधिकारी, खोहरी, जैतपुर कबां) शराब के नशे में ड्यूटी पर आए।

उनकी स्थित देखकर केंद्र पर मौजूद स्टाफ ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो वह सभी से अभद्र व्यवहार करने लगे। इससे कुछ देर के लिए परीक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई और केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच सचल दल के पहुंचने पर मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई।

अधिकारियों से की हटाने की मांग

केंद्र व्यवस्थापक ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट सौरभ यादव पर आरोप लगाया कि केंद्र में उनकी गतिविधियां असमान्य हैं। वह ड्यूटी के दौरान ही केंद्र छोड़कर बाहर निकल जाते हैं, जहां परीक्षार्थियों के अभिभवाकों होते हैं। इससे परीक्षा की गोपनीयता प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।

इसकी शिकायत उन्होंने कंट्रोल रूम और जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र शेखर से की है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन लेकिन उनका व्यवहार नहीं सुधरना। इस मामले की लिखित शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र शेखर के साथ एसडीएम से की गई है। मामले में डीआइओएस चंद्र शेखर ने आरोपित स्टेटिक मजिस्ट्रेट को हटाते हुए दूसरे व्यक्ति की तैनाती कर दी है।

देरी से पहुंचा छात्र परीक्षा से वंचित, डीएम से शिकायत

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल विज्ञान परीक्षा में बुधवार को एक छात्र को निर्धारित समय से देरी से पहुंचने पर परीक्षा में शामिल नहीं हो सका। अजीजपुर धनौली के नर्मदा देवी इंटर कॉलेज का हाईस्कूल का छात्र गौरव कुमार का परीक्षा केंद्र जारूआ कटरा के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में पड़ा है। छात्र ने बताया कि उसका प्रवेश पत्र रास्ते में कहीं गिर गया था।

वह सुबह लगभग 8:13 बजे केंद्र पर पहुंचा और मोबाइल में डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र दिखाया, लेकिन केंद्र व्यवस्थापक ने फोटोस्टेट प्रति लाने को कहा। छात्र का आरोप है कि बाद में प्रति लाने के बावजूद उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक और स्कूल प्रधानाचार्य के बीच भी नोंकझोंक हुई।

छात्र काफी देर तक केंद्र के बाहर बैठा रोता रहा। इसके बाद वह अपने स्वजन के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा और डीम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को मामले की शिकायत की।  

मामले में केंद्र व्यवस्थापक रामबाबू लाल का कहना है कि परीक्षा सुबह 8:30 बजे शुरू हो चुकी थी, छात्र नौ बजेकर 40 मिनट पर केंद्र पर पहुंचा। बोर्ड नियमों के अनुसार केवल आधे घंटे तक की देरी पर ही प्रवेश दिया जा सकता है। 9:10 बजे अनुपस्थित छात्रों की उपस्थिति ऑफलाइन व ऑनलाइन माध्यम से भेजी जा चुकी थी। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी जितेंद्र गोंड का सचल दल निरीक्षण कर अनुपस्थित छात्रों की रिपोर्ट ले जा चुके थे। इस कारण छात्र को परीक्षा में शामिल नहीं किया गया।

यह है नियम

यूपी बोर्ड के नियमानुसार अधिकतम आधा घंटा की देरी से पहुंचने वाले विद्यार्थी को केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे सकते हैं। ऐसे मामलों में नाम, अनुक्रमांक, प्रश्नपत्र एवं आगमन समय का विवरण दर्ज किया जाता है। आधे घंटे से अधिक विलंब पर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

यदि विद्यार्थी एक दिन प्रवेश पत्र लाना भूल जाता है तो शपथ पत्र के आधार पर एक दिन की अनुमति दी जा सकती है। जबकि इस मामले में उसे परीक्षा में शामिल नहीं किया गया। डीआइओएस चंद्रशेखर का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, जानकारी कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

हाईस्कूल में 4881, इंटर में 3904 ने छोड़ी परीक्षा

पहली पाली में हुई हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में कुल 60,388 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में कुल 55,507 विद्यार्थी उपस्थित रहे। 32,527 बालकों में से 29,597 और और 27,861 बालिकाओं में से 25,910 उपस्थित रहीं। जबकि कुल 4,881 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जिनमें 2,930 बालक और 1,951 बालिकाएं शामिल हैं। वहीं इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान की परीक्षा में कुल पंजीकृत 40044 में से 36939 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 3062 अनुपस्थित रहे। सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में कुल 8633 में से 7791 उपस्थित और 842 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।


आदर्श सैनिक इंटर कॉलेज की उत्तरपुस्तिकाओं की होगी स्क्रिनिंंग

यूपी बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल कराने के आरोप में चिह्नित किए गए कलाल खेरिया, मियांपुर स्थित आदर्श सैनिक इंटर कॉलेज की सोमवार को हुई परीक्षाओं की स्क्रिनिंग कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बोर्ड को उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रिनिंग कराने और अगले वर्ष बोर्ड परीक्षा से डिबार करने की संस्तुति कर दी है।

बता दें कि सोमवार को हुई हाईस्कूल अंग्रेजी और इंटर गणित व जीव विज्ञान की परीक्षा के दौरान केंद्र के कक्ष संख्या तीन में कक्ष निरीक्षक सामूहिक नकल कराते पकड़ा गया था, जिसमें केंद्र व्यवस्थापक की भी सहमति थी। इसके बाद मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई थी।

यह भी पढ़ें- आगरा में गीत गोविंद वाटिका बनकर है तैयार, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर होगा लाइट एंड साउंड शो   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163427