search

तेजस्वी यादव ने घुसपैठ को बताया चुनावी मुद्दा, बिहार सरकार पर साधा निशाना

cy520520 1 hour(s) ago views 284
  



राज्य ब्यूरो, पटना। प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के बाद घुसपैठ को चुनावी मुद्दा बताया है। बुधवार को विधानसभा परिसर में तेजस्वी यादव ने बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर जमकर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दो-दो उप मुख्यमंत्री होने के बाद भी बिहार में प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में सरकार का इकबाल समाप्त हो चुका हो। जिसे मन कर रहा है, वह गोली मार दे रहा है। पर कोई जिम्मेवारी लेने को तैयार नहीं। सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

शादी समारोह में दुल्हन को गोली मारने की घटना का हवाला देकर कहा नीतीश कुमार राजनीतिक जीवन की सबसे कमजोर स्थिति में हैं। मुख्यमंत्री रहते उन्होंने कभी किसी को गृह मंत्री का पद नहीं दिया। परंतु अब उनसे गृह मंत्रालय ले लिया गया है।

घुसपैठ को लेकर भी उन्होंने तंज किया और कहा पहले झारखंड इसके बाद बिहार अब बंगाल चुनाव को देखते हुए इस मुद्दे को उठाया जा रहा है। घुसपैठ का मुद्दा केवल सियासी फायदे के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने देश की आर्थिक स्थिति पर भी केंद्र सरकार को घेरा। कहा कि आज देश का रुपया कमजोर हो रहा है और जब मन करता है तब अमेरिका के राष्ट्रपति भारत पर टैरिफ लगा देते हैं, लेकिन सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163463