search

देवघर में पुनासी डैम से जलापूर्ति इस साल के अंत तक, मंत्री सुदिव्य कुमार ने दिए कई आश्वासन

LHC0088 1 hour(s) ago views 680
  

बजट सत्र में भाग लेते सुरेश पासवान व अन्य। फोटो जागरण



राज्य ब्यूरो, रांची। विधानसभा में मंत्री सुदिव्य कुमार ने सदन को आश्वस्त किया कि देवघर शहर में पुनासी जलाशय से पाइप बिछाकर जलापूर्ति की जानी है। इस साल के अंत तक इस योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी है। यह योजना ससमय धरातल पर उतरती, लेकिन फारेस्ट क्लीयरेंस की प्रक्रिया लंबी होने के चलते इस योजना में विलंब हो रहा है।

मंत्री सुदिव्य कुमार ने देवघर से राजद के विधायक सुरेश पासवान के सवाल के जवाब में यह जानकारी सदन को दी। विधायक सुरेश पासवान ने तारांकित प्रश्न के रूप में पुनासी जलाशय से देवघर शहर को जलापूर्ति का मुद्दा उठाया था और कहा कि सरकार ने 2026 में इस योजना को शुरू करने का आश्वासन दिया था। इसपर मंत्री ने कहा कि 2026 कहा था, नहीं कि फरवरी 2026 कहा। अभी इस वर्ष के समापन में दस महीने बचे हैं।
आदर्श आचार संहिता समाप्ति के बाद होगा रामगढ़ में चेटर से कोठार तक की सड़क निर्माण का टेंडर

मंत्री सुदिव्य कुमार ने सदन को बताया कि रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में ग्राम चेटर से कोठार तक लगभग तीन किलोमीटर की जर्जर सड़क का प्राक्कलन तैयार कर टेंडर नगर निकाय चुनाव के चलते लागू आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही कराया जाएगा। रामगढ़ से कांग्रेस की विधायक ममता देवी के प्रश्न के जवाब में मंत्री सुदिव्य कुमार ने सदन को आश्वस्त किया।
प्रशासनिक स्वीकृति को समय सीमा में बांधना संभव नहीं

मंत्री सुदिव्य कुमार ने बढ़वा जिले के नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर के अंतर्गत अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट एसबीएनपी गढ़वा, वेंडर मार्केट व नर्मदेश्वर मंदिर की योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति पर कहा कि इसे समय सीमा में बांधना संभव नहीं है। उन्होंने भवनाथपुर से कांग्रेस के विधायक अनंत प्रताप देव के तारांकित प्रश्न के जवाब में यह जानकारी सदन को दी।

विधायक ने सदन को बताया कि उक्त योजनाओं का डीपीआर परामर्शी ने तैयार कर तकनीकी स्वीकृति के बाद प्रशासनिक स्वीकृति के लिए श्री बंशीधर नगर के नगर पंचायत प्रशासक के माध्यम से 13 जून 2025 को विभागीय सचिव को भेजा गया था। इसके लिए 34 करोड़ 30 लाख 47 हजार 900 रुपये का आवंटन उपलब्ध कराने की मांग की गई है। सात माह बाद भी प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिलने से उक्त कार्यों का क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है।
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की जांच करेंगे कार्यपालक अभियंता

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि गुमला जिले के कामडारा प्रखंड अंतर्गत कोटबो आरसीडी पथ से टुकु टोली तक निर्मित पद में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की जांच वहां के कार्यपालक अभियंता से कराई जाएगी। जांच में पुष्टि के बाद संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने झामुमो से सिंसई सीट के विधायक जिगा सुसारण होरो के प्रश्न के जवाब में सदन को यह आश्वासन दिया। विधायक ने उक्त पथ के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का मुद्दा उठाते हुए उसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165876