search

दिल्ली में ब्याज के 4 लाख न चुका पाने पर की पॉलीथिन सप्लायर की हत्या, दो भाई गिरफ्तार

Chikheang 1 hour(s) ago views 47
  

अमन विहार इलाके में पॉलीथिन बैग सप्लायर अजय कुमार (50) की हत्या।



संवाद सहयोगी, बाहरी दिल्ली। अमन विहार थाना क्षेत्र से छह दिनों से लापता पॉलीथिन बैग सप्लायर अजय कुमार (50) की हत्या के मामले में पुलिस में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। अजय से ब्याज पर लिए चार लाख रुपये नहीं चुका पा रहे थे, इसी कारण आरोपित ने रुपये देने के बहाने अजय को किराड़ी स्थित अपने होटल में बुलाया, फिर चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

इसके बाद शव को बोरी में डालकर नाले में फेंक दिया। नजफगढ़ नाले (चंद्र विहार) से शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपित भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान 24 वर्षीय सोनू और 20 वर्षीय महबूब अली के रूप में हुई है।

रोहिणी जिला अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 20 फरवरी को अमन विहार थाने में एक लापता शख्स अजय कुमार की रिपोर्ट दर्ज की गई। अजय के भाई ने बताया कि उनका भाई 19 फरवरी से लापता है और अंतिम बार प्रेम नगर-2 के घर से अपनी मोटरसाइकिल से निकलते हुए देखा गया। उसे खोजने के बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

आरोपितों का पता लगाने के लिए अमन विहार एसएचओ विजय कुमार सामरिया के नेतृत्व में टीम बनाई गई। मामले की जांच के दौरान चेहरा ढ़के एक संदिग्ध को प्रेम नगर में एक सुनसान जगह के पास मृतक की मोटरसाइकिल खड़े करते देखा गया। ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने दो भाइयों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता कबूल की और बताया कि उन्होंने मृतक से 10 प्रतिशत महीने के ब्याज पर चार लाख का लोन लिया था। जिसे चुका नहीं पा रहे थे। जब 19 फरवरी को मृतक किस्त लेने उनके घर गया। तो कथित तौर पर मीट काटने वाले चाकू से उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद इनकी निशानदेही पर चंदर विहार के नजफगढ़ नाले से शव को बरामद कर लिया गया।

अजय कुमार रोहिणी सेक्टर-20 में रहते थे। छोटे दुकानदारों को पालीथीन बैग सप्लाई करने के साथ ही ब्याज पर पैसे उधार भी देते थे। आरोपित सोनू औैर महबूब अली प्रेम नगर-3 में एक होटल चलाता है, जहां महबूब अली उसकी काम में मदद करता था।
पहचान न हो, चेहरे को बुरी तरह से कुचला गया

पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपित ने अजय की बेरहमी से हत्या कर दी। शव को देखकर लग रहा है कि पहचान छिपाने के मकसद से मुंह को बुरी तरह कुचला गया है। सिर पर काफी गहरे घाव भी मिले हैं। पीड़ित परिवार ने आरोपितों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की है। वहीं, इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार की हर योजना पारदर्शी, हर नागरिक को मिलेगा लाभ: सीएम रेखा गुप्ता   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168015