search

होली पर यूपी रोडवेज का तोहफा: लखनऊ से कौशांबी, जयपुर और वाराणसी समेत कई शहरों के लिए चलेंगी 1003 बसें

cy520520 1 hour(s) ago views 822
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, लखनऊ। होली पर लखनऊ परिक्षेत्र से प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए 1003 बसों का शनिवार से संचालन शुरू होगा, ताकि यात्रियों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो। वहीं, 321 अतिरिक्त बसों का आवश्यकतानुसार उपयोग किया जाएगा।

लखनऊ क्षेत्र से कौशांबी/आनंद बिहार, जयपुर, हरिद्वार, देहरादून, वाराणसी, गोरखपुर व आजमगढ़ के लिए विशेष रूप से बसों का संचालन होगा। परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं।

28 फरवरी से नौ मार्च तक सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को अपरिहार्य परिस्थितियों में ही अवकाश दिया जाएगा, जिससे बसों के आवागमन में कोई समस्या न आए। सभी प्रारंभिक बस स्टेशनों पर यात्रियों का टिकट बनाए जाने के बाद पंजिका में यात्रियों की संख्या व आय का अंकन करके ही बसों का संचालन कराया जाएगा। इससे निर्धारित संख्या में यात्री लेकर बसें चल सकेंगी।

सभी ड्राइवर/कंडक्टर मार्ग पर पड़ने वाले स्टॉपेज से ही यात्रियों को बैठाएं, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने निर्देश दिया है कि सभी यातायात निरीक्षक अपनी ड्यूटी सक्रियता से करे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक/स्टेशन प्रभारी के अतिरिक्त अन्य अधिकारियों के मोबाइल नंबर बस स्टेशन व बसों में अंकित किया जाए।

कंट्रोल रूम से 24 घंटे संचालन की मॉनीटरिंग होती रहे। पर्व पर अतिरिक्त बसें आम जनता की सुविधा के लिए व सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने के लिए संचालित की जा रही हैं, कोई यात्री बस स्टॉप पर छूटने न पाए। लखनऊ परिक्षेत्र के विभिन्न डिपो की अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।

इसके अलावा गोरखपुर, दिल्ली, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, कानपुर, आजमगढ़, देहरादून, हरिद्वार, वाराणसी व प्रयागराज के लिए उपलब्ध रहेंगी।

ऐसे चलेंगी बसें
डिपो का नामबसों की संख्याआवंटित
चारबाग डिपो132128
अवध डिपो121118
कैसरबाग निगम155150
कैसरबाग अनुबंधित133133
रायबरेली डिपो172167
हैदरगढ़ डिपो113107
उपनगरीय1008
बाराबंकी डिपो115109
आलमबाग डिपो8383
कुल10341003
  
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163496