search

बक्सर से फरक्का तक होगा जेपी-गंगा पथ का विस्तार, BJP विधायक के सवाल पर मंत्री ने दी जानकारी

Chikheang 1 hour(s) ago views 490
  

जेपी गंगा पथ। (जागरण)



राज्य ब्यूरो, पटना। पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा है कि राज्य सरकार बक्सर से लेकर फरक्का तक गंगा के किनारे सड़क बनाने की योजना पर विचार कर रही है।

वे बुधवार को विधानसभा में भाजपा के मिथिलेश तिवारी के अल्पसूचित प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। तिवारी का कहना था कि सरकार जेपी- गंगा पथ का विस्तार कोईलवर तक करने ही जा रही है। इसे बक्सर तक विस्तारित कर दे। अगर सरकार के पास धन की कमी है तो वह पीपीपी मोड पर बनवा दें।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि जेपी गंगा पथ को बक्सर से फरक्का तक पहुंचाने का सपना है। सरकार इस दिशा में विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नदियों में जल परिवहन शुरू करने के पक्ष में हैं। इस दिशा में काम भी हो रहा है। डॉ. जायसवाल ने रत्नेश कुमार के एक अल्पसूचित प्रश्न के उत्तर में कहा कि महात्मा गांधी सेतु के निर्माण के समय विस्थापित परिवारों में अगर किसी का अब तक पुनर्वास नहीं हुआ है तो सरकार उसकी समीक्षा करेगी।

उन्होंने कहा कि वास्तविक दावेदार साक्ष्य के साथ दावा करें। उनके आवेदन पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विस्थापन का यह मामला 55 साल पुराना है।

विधायक का कहना था कि दावेदारी के ठोस प्रमाण के बावजूद कुछ विस्थापितों का पुनर्वास नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें- बिहार में 30 अप्रैल तक बनेंगी 14 हजार नई जेब्रा क्रॉसिंग, पैदल यात्रियों की सुरक्षा मुख्य उद्देश्य   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168051