search

टिहरी में पर्यटन को नई ऊंचाई देगा लेक फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे इनॉगरेशन; नोट कर लें तारीख

cy520520 1 hour(s) ago views 739
  

बोटिंग, गंगा में राफ्टिंग, ट्रैकिंग की होंगी स्पर्धाएं। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, देहरादून। टिहरी में छह से नौ मार्च तक होने वाला टिहरी लेक फेस्टिवल इस बार पर्यटन को नई पहचान देने जा रहा है। इस चार दिवसीय आयोजन में साहसिक खेल, संस्कृति, आध्यात्म और स्थानीय कला का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

जिला प्रशासन और उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हिमालयन-टिहरी लेक फेस्टिवल का उद्घाटन छह मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य टिहरी को प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना है। फेस्टिवल के दौरान झील में बोटिंग, गंगा में राफ्टिंग, ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग और राक क्लाइंबिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। साथ ही लोक संस्कृति, संगीत और खानपान को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूड फेस्टिवल और विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी।

प्रतिभागियों को देवप्रयाग में संगम दर्शन, गंगा आरती और योगाभ्यास का भी अवसर मिलेगा, जिससे यह आयोजन आध्यात्मिक पर्यटन को भी नई दिशा देगा।
एक लाख तक के पुरस्कार

फेस्टिवल में मास्टर शेफ, फोटोग्राफी, पेंटिंग, सोशल मीडिया रील, फैशन शो, मिस्टर एंड मिस टिहरी और राफ्टिंग सहित कई प्रतियोगिताएं होंगी। प्रथम विजेता को एक लाख रुपये, द्वितीय को 50 हजार, तृतीय को 25 हजार और 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।
संगीत से सजेगी शाम

कोटी कालोनी में उद्घाटन समारोह के साथ फूड फेस्टिवल, फैशन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। छह मार्च को पांडवाज बैंड और सात मार्च को अमित त्रिवेदी अपनी प्रस्तुति देंगे।
एडवेंचर गतिविधियों का रोमांच

प्रतापनगर में माजफ-पीडी ट्रैक और थात-खैट पर्वत ट्रैक, घनसाली में बासल ताल ट्रैक, नरेंद्र नगर में ब्रह्मपुरी से खारास्रोत तक राफ्टिंग और धनोल्टी क्षेत्र में एमटीबी राइड आयोजित की जाएगी।
आध्यात्म और योग का संगम

देवप्रयाग में रघुनाथ मंदिर देवप्रयाग में दर्शन, संगम पर गंगा आरती और योगाभ्यास के साथ प्रतिभागियों को वेदशाला भ्रमण का भी अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें- टिहरी झील में सी प्लेन उतारने की खुली राह, स्काई हाक कंपनी ने दिखाई है इसमें रुचि

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : Tehri Acro Festival में टिहरी झील में गिरे दो पैराग्लाइडर पायलट, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163556