search

पैसे बचाने के लिए कुत्ते को बना दिया कूड़ेवाला, कचरा फेंकते समय CCTV ने खोली मालिक की पोल; लगा भारी जुर्माना

LHC0088 1 hour(s) ago views 298
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इटली के कैटेनिया शहर में एक व्यक्ति ने कूड़ेवाले का खर्चा बचाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया जिसे जानकर प्रशासन भी हैरान रह गया। शहर के अधिकारियों ने हाल ही में नगरपालिका में लगे सीसीटीवी कैमरों द्वारा रिकार्ड किया गया एक वीडियो साझा किया है।

वीडियो में एक कुत्ता अपने मुंह में कचरे का थैला ले जाते हुए और उसे सड़क के किनारे फेंकते हुए दिखाई दे रहा है, और फिर वापस वहीं लौट जाता है जहां से वह आया था।
मालिक ने दी थी कटरा फेंकने की ट्रेनिंग

फुटेज का विश्लेषण करने के बाद, अधिकारियों को यकीन हो गया कि कुत्ते को उसके मालिक ने अवैध रूप से कचरा फेंकने का प्रशिक्षण दिया था। पुलिस ने बाद में कुत्ते की पहचान कर ली और उसके मालिक पर कचरा अवैध रूप से फेंकने और इसमें कुत्ते का इस्तेमाल करने के आरोप में जुर्माना लगाया। (समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ)

    
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165981