search

झारखंड में एयर एंबुलेंस हादसा कैसे हुआ? 4 प्वाइंट में समझें 7 लोगों की मौत की वजह

Chikheang 2 hour(s) ago views 315
  

चतरा में एयर एंबुलेंस हुआ क्रैश। (जागरण)



डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड के चतरा जिले में रेडबर्ड एयरवेज का बीचक्राफ्ट सी 90 एयर एंबुलेंस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी सातों लोगों की मौत हो गई। यह विमान सोमवार शाम को चतरा के सिमरिया ब्लॉक के घने जंगलों में गिरा।

  
जहाज में सवार सभी सात लोगों की हो गई मौत

इस हादसे में पायलट, सह-पायलट, चिकित्सक, मेडिकल कर्मी, मरीज और उसकी पत्नी सहित कुल सात लोगों की मौत हुई है।

  
हादसे से सदमें में परिवार

मृतकों में संजय कुमार, उनकी पत्नी अर्चना कुमारी और भतीजा ध्रुव कुमार का नाम भी शामिल है। संजय कुमार मूल रूप से लातेहार जिले के चंदवा के निवासी थे और डाल्टनगंज के सतबरवा में होटल चलाते थे। 16 फरवरी को शॉर्ट सर्किट की घटना में 65 प्रतिशत झुलसने के बाद उनका इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। हालत गंभीर होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। साल 2008 में दोनों की शादी हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से माता-पिता का साया उठ गया।

  
बीच रास्ते में ही टूट गया रडार

यह विमान रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरा था। इसने भारतीय समयानुसार 19:11 बजे उड़ान भरी। लेकिन थोड़ी ही देर में इसका संपर्क टूट गया। रांची से अगले एटीसी को सौंपे जाने के बाद विमान रडार से गायब हो गया।

  
खराब मौसम के बाद भी भरी गई उड़ान

मंत्री ने कहा कि मौसम खराब होने के बावजूद किस परिस्थिति में उड़ान भर गया, यह भी जांच का विषय है।

  
तूफान भी हो सकता है वजह

चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री ने कहा कि पहली नजर में यह घटना खराब मौसम की वजह से होना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सही जानकारी की पुष्टि जांच के बाद ही सामने आएगी।

  
मौसम में बदलाव की वजह से टूटा संपर्क

डीजीसीए के अनुसार, कोलकाता एटीसी से संपर्क स्थापित करने के बाद पायलट ने खराब मौसम की वजह से मार्ग परिवर्तन की अपील की थी। लेकिन कुछ देर बाद रडार संपर्क टूट गया।

  
जांच हुई शुरू

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने घटना की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारण की सही जानकारी के लिए ब्लैक बॉक्स को बरामद करने और उड़ान डेटा की जानकारी के लिए एक टीम भेजी जा रही है।

यह भी पढ़ें- चतरा एयर एंबुलेंस हादसे की जांच तेज, DGCA और AAIB टीमें एक्टिव; फ्यूल का लिया सैंपल

यह भी पढ़ें- कैसे बुक होती है एयर एंबुलेंस, कितना होता किराया, लखनऊ से इलाज के लिए जाना है दिल्ली तो क्या खर्च आएगा? जानिए   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168156