search

जमशेदपुर में आज महामहिम द्रौपदी मुर्मु, श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक केंद्र व मणिपाल-टाटा अस्पलात में रखेंगी आधारशिला

deltin33 2 hour(s) ago views 840
  

श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के भूमि पूजन का जायजा लेते अधिकारी।



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। आज (26 फरवरी 2026) जमशेदपुर में एक ऐतिहासिक दिन होने वाला है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शहर का दौरा करेंगी। उनके इस दौरे का मुख्य कार्यक्रम होगा श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र का भूमि पूजन और आधारशिला रखना।

राष्ट्रपति दोपहर करीब 12 बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से सीधे कदमा के मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चैरिटेबल केंद्र पहुंचकर भूमि पूजन करेंगी। पूजा गणेश पूजन से शुरू होगी, जिसमें पुरी, जाजपुर और जमशेदपुर के पुरोहित शामिल होंगे। परिसर को खूब सजाया गया है और भक्तिमय माहौल रहेगा।

यह केंद्र लगभग 2.5 एकड़ जमीन पर बन रहा है। मुख्य मंदिर 1.5 एकड़ में होगा और बाकी हिस्सा आध्यात्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए। अनुमानित लागत 100 करोड़ रुपये है और पूरा होने में करीब 4 साल लगेंगे। इसका संचालन श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र ट्रस्ट करेगा। यहां विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र आध्यात्मिक अध्ययन के लिए आएंगे।

भूमि पूजन के बाद राष्ट्रपति जनसभा को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे।

इसके बाद दोपहर 2:30 बजे वे मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगी। वहां छात्र-छात्राओं से बातचीत करेंगी और परिसर में पौधारोपण भी करेंगी। कुल दौरा लगभग 3 घंटे 50 मिनट का रहेगा। दोपहर 3:50 बजे के आसपास वे रांची के लिए रवाना हो जाएंगी।

शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा और पूरा क्षेत्र जोन-सेक्टर में बांटा गया है। यह राष्ट्रपति का जमशेदपुर में दूसरा दौरा होगा, जो शहर के लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विकास की नई शुरुआत माना जा रहा है।

इससे पहले बुधवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र का भूमि पूजन का कार्य भगवान की गणेश की पूजा अर्चना से किया गया। इसके लिए जमशेदपुर के अलावा जाजपुर व पुरी से पुरोहितों को बुलाया गया।

बुधवार की शाम को पूजा प्रारंभ होने के बाद ध्वज को विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर समारोह स्थल पर लगाया गया। बुधवार शाम से मरीन ड्राइव स्थित केंद्र का माहौल भक्तिमय दिख रहा था। केंद्र की व्यवस्थाओं को संभालने में प्रशासनिक पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों के अलावा उत्कल एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य भी मुस्तैद रहे।

यह केंद्र उत्कल एसोसिएशन को राज्य सरकार द्वारा आवंटित जमीन पर बन रहा है। इसका संचालन श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र ट्रस्ट करेगी। यहां विभिन्न विश्विद्यालयों के छात्र आध्यत्मिक अध्ययन के लिए आएंगे। पूरे परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है। इस केंद्र को पूरा होने में चार साल का समय लगेगा।
आज मणिपाल-टाटा अस्पताल कॉलेज परिसर में छात्रों से संवाद

राष्ट्रपति मुर्मु के करीब तीन घंटे 50 मिनट के इस दौरे के दौरान वे कदमा में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक व सांस्कृतिक चैरिटेबल केंद्र के भूमि पूजन और मणिपाल टाटा मेडिकल कालेज के विशेष कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

सोनारी एयरपोर्ट से पहले कदमा स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक व सांस्कृतिक चैरिटेबल केंद्र पहुंचेंगी, जहां मंदिर के भूमि पूजन के पश्चात जनसभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 2:30 बजे वे मणिपाल टाटा मेडिकल कालेज पहुंचेंगी। वहां वे छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगी और परिसर में पौधारोपण भी करेंगी। अंत में दोपहर 3:50 बजे वे वापस रांची के लिए उड़ान भरेंगी।  

यह भी पढ़ें- दो मिनट में समझें झारखंड का ‘अबुआ दिशोम’ बजट 2026-27: 11 पॉइंट्स में पढ़ें हर क्षेत्र के लिए क्या है योजना   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477046