search

सुलतानपुर में महिला को कुचलते हुए हाईवे पर पलटा DCM, चालक फरार

deltin33 1 hour(s) ago views 324
  

मृतका कविता। जागरण  



संवादसूत्र, जागरण, चांदा (सुलतानपुर)। चांदा के प्रतापपुर कमैचा में वाराणसी की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार डीसीएम ने महिला को टक्कर मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद वह अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गया। दुर्घटना के बाद चालक और खलासी वाहन छोड़कर भाग निकले। मृतका की पहचान इसी गांव की कविता के रूप में हुई है।

घटना गुरुवार सुबह की है। प्रतापपुर कमैचा की कविता सुबह खेत के लिए निकली थी। इसी दौरान लखनऊ से वाराणसी की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर उन्हें कुचलता हुआ आगे बढ़ गया और हाईवे पर ही पलट गया।

यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में पांच हजार लोगों को मिलेगी राहत, 18 लाख 68 हजार बनेगा नाला; एक्शन प्लान तैयार

घटना के तुरंत बाद चालक और खलासी वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अभिरक्षा में ले लिया गया है।

परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतका के परिवार में पति श्याम बहादुर और दो पुत्र अभिषेक व ऋषभ हैं। उनके पति ठेला लगाकर फल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद परिवारजन स्तब्ध हैं।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477034