search

ऑपरेशन साइबर कवच: ओडिशा में 11155 बेनामी खातों की हुई जांच, 238 साइबर ठग गिरफ्तार

cy520520 7 hour(s) ago views 845
  

ऑपरेशन साइबर कवच। (AI Generated Image)



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए ओडिशा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान ‘ऑपरेशन साइबर कवच’ पूरे राज्य में लगातार जारी है।

अभियान के तहत अब तक 11,155 म्यूल (बेनामी) बैंक खातों की जांच की जा चुकी है, जबकि 238 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

राज्य पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस महानिदेशक योगेश बहादुर खुरानिया के निर्देश पर जिला एसपी और डीसीपी के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में जिला साइबर अपराध इकाइयों द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है।

साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे बेनामी खातों और उनसे जुड़े सहयोगियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
480 साइबर केस, 3,059 को नोटिस

अब तक की कार्रवाई में बेनामी बैंक खातों से जुड़े 480 साइबर मामले, एटीएम से अवैध नकद निकासी के 11, चेक के जरिए निकासी के 18 और 9 फर्जी सिम से संबंधित मामले दर्ज किए गए हैं।

इसके साथ ही नए और पुराने 121 एफआईआर से जुड़े 3,059 संदिग्ध खाताधारकों और सहयोगियों को कानूनी नोटिस जारी किए गए हैं।
जिलों में भी सख्त कार्रवाई

कटक जिले में 51 बेनामी खातों की जांच कर दो मामले दर्ज किए गए और 10 लोगों को नोटिस भेजा गया। जगतसिंहपुर में 107 खातों की जांच के दौरान एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई और 10 लोगों को नोटिस जारी किए गए।

इसके अलावा जाजपुर, केंद्रापड़ा, खुर्दा, पुरी, बलांगीर, झारसुगुड़ा, बालेश्वर, गंजाम, देवगढ़, नुआपड़ा, रायगढ़ा समेत कई जिलों में बेनामी खातों की जांच कर मामले दर्ज किए गए हैं।

नयागढ़, संबलपुर, भद्रक, मयूरभंज, बरहमपुर, बौद्ध, ढेंकानाल, कालाहांडी, कोरापुट, मलकानगिरी और नबरंगपुर में पुराने मामलों से जुड़े खातों पर भी कार्रवाई की गई है।
और सख्त होगा अभियान

पुलिस महानिदेशक खुरानिया ने कहा कि राज्यवासियों के डिजिटल लेनदेन की सुरक्षा ओडिशा पुलिस की प्राथमिकता है। साइबर अपराध मुक्त ओडिशा के लक्ष्य को हासिल करने के लिए ऑपरेशन साइबर कवच को आने वाले दिनों में और अधिक सख्ती से लागू किया जाएगा।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163793