search

कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, भाई के संस्कार में शामिल होने जर्मनी से आए युवक की सड़क हादसे में मौत

LHC0088 4 hour(s) ago views 791
  

भाई के संस्कार में शामिल होने जर्मनी से आए गुरदीप की सड़क हादसे में मौत।



संवाद सहयोगी, पिहोवा। सतौड़ा गांव में उस समय मातम पसर गया जब भाई के संस्कार में शामिल होने जर्मनी से आए छोटे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सतौड़ा गांव के सरपंच सुरजीत सिंह का निधन हो गया था।

उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनका छोटा भाई गुरदीप सिंह जर्मनी से भारत पहुंचा था। परिवार और ग्रामीणों के अनुसार गुरदीप सिंह कई वर्षों से जर्मनी में रहकर काम कर रहा था। बड़े भाई के निधन की सूचना मिलते ही वह तुरंत भारत के लिए रवाना हो गया था ताकि अंतिम संस्कार में शामिल हो सके।

संस्कार की सभी रस्में पूरी होने के बाद गुरदीप सिंह अपनी ससुराल पंजाब के देवीगढ़ क्षेत्र के पास नियामतपुर गांव कार लाने के लिए गया था। वहां से वापस लौटते समय जलबेहड़ा के पास उसकी कार अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार अचानक संतुलन खो बैठी और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गुरदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल गुरदीप सिंह को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार में सवार दूसरे व्यक्ति की जान बच गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पहले ही बड़े भाई के निधन से सदमे में डूबा परिवार अब छोटे भाई की असामयिक मौत से पूरी तरह बिखर गया है।

गांव के लोगों का कहना है कि कुछ ही घंटों के अंतराल में परिवार ने दो सदस्यों को खो दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में गहरा शोक है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया। थाना इस्माईलाबाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166125