search

सूई देने के बाद युवक की मौत, मुजफ्फरपुर में झोलाछाप के दरवाजे पर शव रख स्वजनों का हंगामा

deltin33 1 hour(s) ago views 43
  

Muzaffarpur Crime News: सूरज की फाइल फोटो और आक्रोशित लोगों को शांत कराते पुलिस अधिकारी। फोटो: जागरण  



संवाद सहयोगी, बंदरा (मुजफ्फरपुर)। Quack Doctor Negligence: पियर थाना क्षेत्र की बड़गांव पंचायत अंतर्गत करैला गांव में सुई देने के बाद एक युवक की मौत से इलाके में आक्रोश फैल गया।

बुधवार की शाम नाराज स्वजनों और ग्रामीणों ने झोलाछाप के दरवाजे पर शव रखकर करीब दो घंटे तक जमकर हंगामा किया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोग आरोपित की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

बताया गया कि करैला गांव के वार्ड संख्या आठ निवासी विंदेश्वर सहनी के पुत्र सूरज सहनी (25) को सर्दी-खांसी की शिकायत थी। वह बुधवार दोपहर गांव के ही एक झोलाछाप से इलाज कराने गया।

स्वजनों का आरोप है कि दवा देने के साथ झोलाछाप ने उसे सुई भी दी। सुई लगते ही कुछ समय बाद सूरज की हालत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे मुजफ्फरपुर शहर के अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग झोलाछाप के घर पहुंच गए और शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख आरोपित मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पियर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। बाद में एसडीपीओ पूर्वी-दो मनोज कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। फारेंसिक टीम ने पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।
हैदराबाद से हाल ही में घर आया था युवक

मृतक की मां इंदु देवी ने बताया कि सूरज अपनी बहन की शादी को लेकर पिछले सप्ताह हैदराबाद से घर आया था, जहां वह मजदूरी करता था। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। आने वाले सोमवार को उसकी बहन की छेका की रस्म होने वाली थी। सूरज शादीशुदा था और उसका दो वर्ष का एक पुत्र है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

एसडीपीओ पूर्वी-दो मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद आरोपित फरार है। मृतक के स्वजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति सामान्य है।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477055