search

पीएम आवास योजना ग्रामीण में बेघर वाले बनकर किया था आवेदन, अब नाम सूची से बाहर किए जा रहे, पात्रों को मिलेगा लाभ

deltin33 4 hour(s) ago views 807
  

पीएम आवास योजना ग्रामीण में फर्जीवाड़ा कर आवेदन करने वाले अपात्रों का नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया चल रही है।



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) एक सुरक्षा कवच बन गया है। इस अत्याधुनिक तकनीक की सूझबूझ से ही करीब 42 हजार अपात्रों को पकड़ा गया, जो बेघर वाले बनकर आवेदकों की सूची में शामिल हो गए थे। अब इनके नाम सूची से बाहर करने की प्रक्रिया चल रही है।
पिछले वर्ष से सेल्फ सर्वे की मिली सुविधा

पीएम आवास योजना के लिए पहले भी आनलाइन आवेदन होते थे। पहले भी पूरा ब्योरा पोर्टल पर अपलोड होता था। हालांकि पिछले वर्ष योजना में आवेदन की नई व्यवस्था लागू की गई। इसमें लाभार्थियों से एप के माध्यम से सीधे सर्वे कराया गया। आवेदक ने खुद ही अपने ब्योरे के साथ घर की तस्वीर आदि अपलोड किया। इसलिए इसे सेल्फ सर्वे का नाम दिया गया। इसके अलावा कुछ सर्वे कर्मचारियों ने भी किया।
तमाम अपात्रों ने भी किए आवेदन, जिनके मकान पक्के थे  

इस तरह कुल 164953 आवेदन आए थे। झोपड़ी व कच्ची कोठरी में रह रहे गरीबों के साथ ही तमाम अपात्रों ने भी अपने आवेदन कर दिए। जबकि, उनके पक्के मकान पहले से बने हुए थे। हालांकि, आवेदनों की क्रास चेकिंग कराई गई थी, फिर भी बड़ी संख्या में अपात्र नजरों से बचे रह गए। इस बार पोर्टल में एआइ तकनीक का प्रयोग भी किया गया था। इसी तकनीक से आवेदनों का सत्यापन हुआ।
अपात्रों को सूची से हटाने की चल रही प्रक्रिया

सत्यापन में जनपद के सभी 23 ब्लाकों के 61566 आवेदन संदिग्ध मिले। इन्हें सूचीबद्ध करके ब्लाकों को भेजा गया। ब्लाकों ने एक-एक आवेदक की जांच कराई, जिसमें करीब 42 हजार आवेदकों के फर्जीवाड़ा पकड़े गए। अब इनके नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया चल रही है।
तस्वीरों ने खोली अपात्रों की पोल

अफसरों का कहना है कि सेल्फ सर्वे में एप पर आवेदकों के कच्चे मकान व झोपड़ी की तस्वीर भी अपलोड कराई गई थी। जिस तस्वीर में पक्की दीवार, छत या अन्य कोई निर्माण नजर आया, उसे एआइ ने चिन्हित कर लिया था। अफसरों ने जब इनकी जांच की तो तमाम अपात्रों के पहले से पक्के मकान बने मिले। इसमें ज्यादातर आवेदक सेल्फ सर्वे वाले हैं।
क्या कहते हैं परियोजना निदेशक

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेश भूपेंद्र सिंह का कहना है कि पीएम आवास योजना के आवेदनों का सत्यापन पूरा हो चुका है। जो आवेदक अपात्र मिले हैं, उनके नाम हटाने की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़ें- UPPSC LT Grade Result 2025 : एलटी ग्रेड जीव विज्ञान व अंग्रेजी के प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित, 9954 अभ्यर्थी सफल

यह भी पढ़ें- PCS Main Exam 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित, UPPSC ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477193