search

मजदूर को अवैध रूप से हिरासत में लेकर किया थर्ड डिग्री टॉर्चर, तोड़ी टांग; बठिंडा पुलिस पर लगे संगीन आरोप

deltin33 3 hour(s) ago views 346
  

मजदूर को अवैध रूप से हिरासत में लेकर किया थर्ड डिग्री टॉर्चर (फोटो: जागरण)



संवाद सूत्र, तरनतारन। बठिंडा पुलिस द्वारा बेकसूर युवक को अवैध हिरासत में लेकर उस पर थर्ड डिग्री टार्चर करने व उसकी टांग को कई जगह से तोड़ने की घटना ने मानवीय अधिकारों को शर्मसार किया है।

पंजाब राज ह्यूमन राइट कमिशन के सदस्य की ओर से एक तरफ पंजाब भर में अस्पतालों व पुलिस स्टेशनों पर छापामारी कर रहे हैं। दूसरी तरफ उनको बेकसूर युवक की हालत पर याद नहीं आ रही।

वह भले ही मानवीय अधिकारों के पालन बाबत गंभीर हैं, लेकिन थर्ड डिग्री टार्चर मामले में उनकी चुपी कई संदेह पैदा करती है। यह कहना है मगनरेगा वर्कर यूनियन के प्रदेश नेता बलदेव सिंह पंडोरी, मंगल सिंह टांडा, नरिंदर सिंह रटौल का।  

पंडोरी ने कहा कि बेकसूर युवक को थर्ड डिग्री टार्चर का शिकार बनाना केवल पंजाब पुलिस को शर्मसार करने वाली घटना नहीं, बल्कि राज्य सरकार की कार्यगुजारी पर भी सवालिया निशान है। मंगल सिंह टांडा ने कहा कि केबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस की पत्नी ज्योति यादव द्वारा बतौर एसएसपी बठिंडा कानून को ताक पर रखा गया है।

इस मामले में एसएसपी के खिलाफ सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। नरिंदर सिंह रटौल ने कहा कि ऐसा लगता है कि जैसे पंजाब में कानून व्यवस्था को खत्म करके सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन को दे दी गई हो।

बेकसूर युवक की कई जगह से टांग तोड़ने के बावजूद मुख्यमंत्री भगवंत मान व केबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस चुपी साधकर बैठे हैं। इस मामले में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट को चाहिए कि उच्च स्तरीय जांच करवाकर पीड़ित को इंसाफ दिलाया जाए।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477175