search

जानकी मंदिर निर्माण तेज, पुनौराधाम में अधिग्रहित भूमि पर चहारदीवारी और बैचिंग प्लांट स्थापित

Chikheang 1 hour(s) ago views 844
  

Sitamarhi Temple News: मंदिर के मुख्य द्वार के बगल में मिथिला हाट बनाने का प्रस्ताव, बनाए जाएंगे 50 से अधिक स्टाल। फाइल फोटो  



जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Punauradham Project Update: पुनौराधाम स्थित जानकी मंदिर, पुनौराधाम के भव्य और दिव्य निर्माण की दिशा में काम अब रफ्तार पकड़ने लगा है। मंदिर निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि पर चहारदीवारी खड़ी होने लगी है, वहीं निर्माण कार्य को गति देने के लिए उच्च क्षमता के बैचिंग प्लांट भी लगाए जा रहे हैं।

करीब 942 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत डिजाइन और कंस्ट्रक्शन का कार्य औपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। निर्माण एजेंसी अहलुवालिया कांट्रैक्ट्स द्वारा परिसर में लोहे के खंभे और चादर लगाकर निर्माण क्षेत्र को घेर दिया गया है। मंदिर निर्माण से संबंधित सूचना वाले होर्डिंग भी लगाए गए हैं।
तेजी से पानी निकासी का कार्य जारी

निर्माण स्थल पर दो अत्याधुनिक बैचिंग प्लांट (कंक्रीट मिक्सिंग यूनिट) स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा जलजमाव वाले इलाकों से मोटर के जरिए तेजी से पानी निकासी का कार्य जारी है। एजेंसी के इंजीनियरों की टीम के साथ करीब 100 से अधिक बाहरी मजदूर फिलहाल कार्य में लगे हुए हैं।

निर्माण एजेंसी के डीजीएम विनोद राय ने बताया कि मंदिर के मुख्य द्वार के बगल में मिथिला हाट विकसित करने का प्रस्ताव है। यहां 50 से अधिक स्टाल बनाए जाएंगे, जिनमें मिथिला की कला, संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह हाट श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
मंदिर परिसर में लेबर शेड और सुरक्षा व्यवस्था

मंदिर के पीछे अधिग्रहित भूमि पर लेबर शेड का निर्माण कराया जा रहा है, जहां फिलहाल ढाई दर्जन मजदूर ठहरे हुए हैं। अस्थायी हेलीपैड के समीप बैचिंग प्लांट लगाया गया है। जेसीबी समेत अन्य निर्माण उपकरणों की इंस्टॉलेशन का काम भी चल रहा है।

परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है और प्रवेश मार्ग पर बैरियर व सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। अनुमति के बाद ही परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। अधिग्रहित भूमि का डिमार्केशन कर जगह-जगह झंडियां भी लगाई गई हैं।
होली के बाद और तेज होगा काम

प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल गुप्ता के अनुसार, होली पर्व के बाद निर्माण कार्य में और तेजी लाई जाएगी। निर्माण सामग्री का भंडारण शुरू कर दिया गया है। परिसर की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती की गई है।

बताया गया कि इस विशाल मंदिर निर्माण परियोजना को 42 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूरा होने के बाद पुनौराधाम धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान हासिल करेगा।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168321