search

जापान के यामानाशी में मैग्लेव ट्रेन में सवार हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्रीगण

Chikheang 1 hour(s) ago views 648
  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मैग्लेव ट्रेन में यात्रा की



डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निवेश की स‍ंभावना का विस्तार देने जापान दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मैग्लेव ट्रेन में यात्रा की। टोक्यो में हाई-स्पीड मैग्लेव ट्रेन की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने ट्रेन की 600 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार का रोमांचक अनुभव लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने जापान दौरे के दौरान टोक्यो में हाई-स्पीड मैग्लेव (Maglev) ट्रेन में सफर किया, जो चुंबकीय शक्ति से हवा में तैरते हुए 600 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार से चलती है।  

उन्होंने ट्रेन की 100 किलोमीटर की यह परीक्षण यात्रा की, जिसका उद्देश्य यूपी में आधुनिक परिवहन बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए नई तकनीक को समझना था।
मैग्लेव ट्रेन पारंपरिक पटरियों पर नहीं, बल्कि चुंबकीय क्षेत्र (Magnetic Levitation) के सहारे हवा में तैरते हुए चलती है। इस ट्रेन की परिचालन गति 600-700 किमी/घंटा है, जिससे यात्रा का समय बहुत कम हो जाता है।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ने टोक्यो-नागोया कॉरिडोर के निरीक्षण के दौरान यह सफर किया, जो 2027 तक चालू होने की योजना है। सीएम योगी की यह यात्रा उत्तर प्रदेश में परिवहन के आधुनिक मोर्चों पर चल रही विकास योजनाओं के लिए एक नई दिशा के रूप में देखी जा रही है।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168249