search

कैथल में बस में सफर कर रही महिला के लाखों के सोने के आभूषण चोरी, पुलिस जांच में जुटी

deltin33 3 hour(s) ago views 778
  

बस में सफर कर रही महिला के लाखों रुपये के सोने के जेवरात चोरी। सांकेतिक तस्वीर



संवाद सहयोगी, कलायत। कलायत क्षेत्र में बस में सफर कर रही एक महिला के बैग में रखे लाखों रुपए के सोने के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलरम निवासी अनिता पत्नी बलिन्द्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीते 23 फरवरी को कैलरम से कलायत के बीच बस में सफर कर रही थी। इसी दौरान बस में सवार किसी शातिर चोर ने उसके बैग को निशाना बनाया।

चोर ने बैग से करीब 10 ग्राम ग्राम सोने की गंठी और 12 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। महिला को चोरी का अहसास तब हुआ जब उसने कलायत पहुंचकर अपना सामान चेक किया। बैग से कीमती जेवरात गायब देख महिला के होश उड़ गए।

शिकायतकर्ता के अनुसार चोरी हुए आभूषणों की कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कलायत पुलिस ने सक्रियता दिखाई और केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले लेकिन फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है।

हैड कॉन्स्टेबल विजेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। बस रूट के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सफर के दौरान अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477229