search

67 साल पुराना वो कल्ट गाना, हीरोइन को करनी पड़ी थी हाथी से दोस्ती; Asha Bhosle की आवाज ने बांधा था समा

cy520520 1 hour(s) ago views 954
  

होली के उस गाने के लिए एक्ट्रेस को करनी पड़ी हाथियों से दोस्ती



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में अच्छे गाने वो होते हैं, जिनके पीछे कहानियां छिपी होती हैं। 60, 70 और 80 के दशक में जब गाने आते थे तो उन गानों के पीछे खूब मेहनत होती थी और उन गानों के लिए अलग कहानियां तैयार की जाती थीं।

60 के दशक में एक ऐसा ही गाना आया था, जिसे बनाने के लिए काफी मेहनत तो लगी ही, साथ ही उस गाने के लिए एक्ट्रेस ने हाथियों से दोस्ती तक कर ली थी, कौन सा है वो गाना? चलिए जानते हैं...
गाने के लिए एक्ट्रेस को करनी पड़ी हाथियों से दोस्ती

दरअसल आज हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वो गाना है 1959 में आई फिल्म नवरंग (Navrang) का और गाने का नाम है अरे जा रे हट नटखट (Are Jaa Re Hat Natkhat)। इस गाने को हमने और आपने खूब सुना है और इस गाने पर हम और आप खूब थिरके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने में एक्ट्रेस संध्या शांताराम को काफी मेहनत करनी पड़ी थी। अरे जा रे हट नटखट को शूट करने से पहले काफी तैयारियां की गईं थीं।

यह भी पढ़ें- 53 साल पहले आया RD Burman का हिट गाना निकला कॉपी, हॉलीवुड से चुराई गईं किशोर कुमार के इस गीत की धुन?

  

इस गाने में एक्ट्रेस संध्या शांताराम थीं और उन्होंने गाने के लिए हाथियों से दोस्ती तक कर डाली थी। दरअसल गाने की शूटिंग से पहले संध्या ने काफी वक्त हाथियों के साथ बिताया था।

वो चाहती थीं कि हाथियों के साथ उनकी बॉन्डिंग पर्दे पर काफी नैचुरल दिखे और इसके साथ ही जब वो गाने की शूटिंग करें तो हाथियों के साथ उनका तालमेल जरूर रहे। इसी को ध्यान में रखते हुए फिल्ममेकर वी शांताराम (V Shantaram) ने उन्हें ऐसा करने को कहा था।


हाथी से कर ली थी दोस्ती

इस गाने के लिए संध्या शांताराम (Sandhya Shantaram) ने हाथियों से दोस्ती कर ली थी और बड़ी बात यह है कि बेजुबान जानवर भी संध्या के दोस्त बन गए थे। गाने में संध्या को हाथियों के साथ डांस करना था। ऐसे में उन्होंने हाथियों के साथ वही तालमेल बनाए रखा। वो हाथियों से घंटों बातें करती थीं, उन्हें पानी पिलाती थीं, खाना खिलाती थीं और उनके साथ ज्यादा वक्त बिताती थीं, ताकि वो हाथियों की शैली को समझ पाएं और आखिरकार में नतीजा यह रहा कि जब गाना शूट हुआ तो सबकुछ कमाल रहा, गाने में हाथी ने भी संध्या के साथ डांस किया

  

हालांकि उस दौर में टैक्निकली ज्यादा चीजें नहीं होती थीं, पर फिर भी हाथी से दोस्ती संध्या के लिए काफी काम आई। बड़ी बात यह भी थी कि इस गाने में मेल और फीमेल किरदार दोनों ही संध्या शांताराम ने निभाए थे।
होली पर आज भी बजता है गाना

इस गाने को आशा भोंसले (Asha Bhosle) और महेंद्र कपूर (Mahendra Kapoor) ने अपनी आवाज दी थी। गाने के लिरिक्स भरत व्यास ने लिखे थे। वहीं इसके अलावा गाने का संगीत सी रामचंद्र ने तैयार किया था। ये गाना काफी हिट रहा था और होली पर ये गाना खूब बजता है।

  

हर कोई इस गाने पर थिरकता है और गाने की ताजगी आज भी उतनी की उतनी ही है। यही वजह है कि हम और आप आज भी इस गाने से उतने ही जुड़े हुए हैं और आशा ताई, महेंद्र कपूर की आवाज ने इस गाने को और खास बनाया था।

यह भी पढ़ें- मौत से 24 घंटे पहले Kishore Kumar ने रिकॉर्ड किया था आखिरी गाना, YouTube पर हिट है 39 साल पुराना सॉन्ग   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163793