search

मुजफ्फरपुर में सिक्स लेन निर्माण ठप, वन विभाग से NOC के लिए चाहिए साढ़े 8.5 हेक्टेयर भूमि

Chikheang 1 hour(s) ago views 41
  

मुजफ्फरपुर में सिक्स लेन निर्माण ठप (AI Generated Image)



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। चांदनी चौक से बखरी तक सिक्स लेन निर्माण का कार्य करीब चार माह पूर्व जोरशोर से शुरू किया गया था। अतिक्रमण हटाने से लेकर मिट्टी भरने का काम तेजी से किया गया। कंक्रीट भी कुछ जगहों पर बिछाया गया, लेकिन पिछले एक माह से काम ठप है।

दरअसल, वन विभाग के करीब 80 पेड़ निर्माण कार्य में बाधा बन रहे हैं। जबतक ये पेड़ यहां से हटेंगे नहीं, काम शुरू नहीं होगा। पथ निर्माण विभाग की ओर से वन विभाग से पत्राचार कर पेड़ हटाने को लेकर एनओसी मांगा गया था, लेकिन वन विभाग के प्रविधान अनुसार पेड़ों को हटाने से पहले साढ़े आठ हेक्टेयर भूमि देना होगा। तभी एनओसी दिया जाएगा।

पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ई. गणेश जी ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी और आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। इसके आलोक में अपर समाहर्ता ने सभी सीओ से पत्राचार किया है और अपने-अपने अंचल क्षेत्र में भूमि चिह्नित कर रिपोर्ट भेजने को कहा है।

बताया गया कि यह जरूरी नहीं है कि एक ही जगह पर साढ़े आठ हेक्टेयर भूमि की उपलब्धता हो। यह अलग-अलग जगहों पर भी उपलब्ध कराई जा सकती है। सिर्फ रकबा साढ़े हेक्टेयर पूरा होना चाहिए। इसके बाद इन पेड़ों को शिफ्ट किया जाएगा अथवा काटकर हटाया जाएगा।

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि काम अभी 55 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। एनओसी मिलते ही काम तेजी से शुरू करा दिया जाएगा। भूमि चिह्नित करने के लिए सभी स्तरों से प्रयास किया जा रहा है।
करीब 70 करोड़ रुपये से हो रहा कार्य:

बताया गया कि सिक्स लेन का कार्य करीब 70 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। इसे एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें चार माह बीत चुके हैं। इस रोड के सिक्स लेन हो जाने से जीरोमाइल में जाम की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

यह मार्ग दरभंगा एनएच से जुड़ता है, इसलिए इसपर ट्रैफिक अत्यधिक है। इसे देखते हुए विभाग ने इसे सिक्स लेन करने का निर्णय लिया था। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान इसकी स्वीकृति दी थी। इसके बाद समृद्धि यात्रा के दौरान इसका अवलोकन भी किया था।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168378