search

West Asia Conflict: T20 वर्ल्ड कप पर ईरान-इजरायल युद्ध का असर! जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत में फंसी

cy520520 1 hour(s) ago views 571
West Asia Conflict: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्रों पर लगे प्रतिबंधों के कारण टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की दौड़ से से बाहर होने वाली वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम भारत में ही फंसी हुई है। वेस्टइंडीज की टीम को कोलकाता में खेले गए सुपर आठ के करो या मरो के मैच में भारत से हार का सामना करना पड़ा और इस तरह वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वेस्टइंडीज के अलावा जिम्बाब्वे के खिलाड़ी भी इसी कारण से भारत में फंसे हुए हैं। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने पुष्टि की है कि टीम दिल्ली में ही है। उसने कहा कि यात्रा की नई व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है।



क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने कहा है कि वह खिलाड़ियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। खाड़ी क्षेत्र में हवाई सेवाएं फिलहाल निलंबित हैं। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी नुकसान की खबर है, जो दुनिया के सबसे व्यस्त इंटरनेशनल एयरपोर्ट में से एक है।



क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक बयान में कहा, “सीडब्ल्यूआई यह बताना चाहता है कि आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज की सीनियर पुरुष टीम अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में प्रतिबंधों के कारण भारत से रवाना नहीं हो पाई।“ सीडब्ल्यूआई ने बयान में कहा, “वर्तमान स्थिति में हमारे प्रशंसकों, परिवारों और अन्य क्रिकेट प्रेमियों की समझ और चिंता के लिए सीडब्ल्यूआई आभारी है।“




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/sports/cricket/shreyas-iyer-released-from-hospital-after-successful-surgery-recovery-to-take-place-in-sydney-article-2250088.html]Shreyas Iyer: श्रे‍यस अय्यर सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज, सिडनी में ही रहकर करेंगे रिकवरी
अपडेटेड Nov 01, 2025 पर 2:50 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/news/india/sports/shahid-afridi-told-me-to-convert-islam-pakistani-hindu-cricketer-danish-kaneria-major-allegation-1962594.html]\“शाहिद अफरीदी ने मुझे धर्म परिवर्तन करने को कहा\“: पाकिस्तानी हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया का छलका दर्द
अपडेटेड Mar 13, 2025 पर 3:30 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/news/cricket/viral-video-ms-dhoni-dance-video-at-rishabh-pant-sister-wedding-goes-viral-ipl-2025-latest-update-1962431.html]Viral Video: ऋषभ पंत की बहन की शादी में दिखा धोनी का मजेदार अंदाज, डांस वीडियो हो रहा वायरल
अपडेटेड Mar 12, 2025 पर 3:39 PM

इस बीच, जिम्बाब्वे क्रिकेट ने X पर जारी एक बयान में कहा, “टीम को दुबई के रास्ते घर लौटना था। लेकिन, मिडिल ईस्ट में बदलते हालात की वजह से जरूरी ट्रांज़िट रूट में रुकावट आई है, जिससे ट्रैवल शेड्यूल पर असर पड़ा है। आईसीसी वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों के साथ काम कर रहा है।“



जिम्बाब्वे क्रिकेट के अनुसार, “जिम्बाब्वे क्रिकेट आईसीसी और टीम के मैनेजमेंट के साथ लगातार संपर्क में है ताकि टीम की सुरक्षित और समय पर वापसी सुनिश्चित हो सके।“ जिम्बाब्वे को रविवार को खेले गए सुपर आठ के अपने आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका से पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।



ये भी पढ़ें- Israel-US Iran War: \“हमारे पास अनलिमिटेड हथियार है\“; ईरान के साथ बड़े युद्ध की तैयारी में अमेरिका? दूतावास पर हमले के बाद ट्रंप ने तेहरान को दी चेतावनी



इजरायल और अमेरिका की तरफ से किए गए हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में पड़ोसी देशों पर हमले तेज कर दिए हैं। ईरान ने अपने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद सोमवार (2 मार्च) को खाड़ी देशों पर मिसाइल हमला तेज कर दिया। सोमवार को दुबई, दोहा, अबू धाबी और सऊदी अरब के रियाद समेत खाड़ी के कई बड़े शहर धमाकों से दहल उठे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164130