search

Assam Election 2026: गौरव गोगोई को टिकट, असम चुनाव के ऐलान से पहले ही कांग्रेस ने जारी की लिस्ट

cy520520 1 hour(s) ago views 259
कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में कुछ प्रमुख नाम शामिल हैं। लोकसभा में कांग्रेस के डिप्टी लीडर और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता देबब्रत सैकिया नाज़िरा सीट से मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा पार्टी ने सिलचर से अभिजीत पॉल, माजुली से इंद्रनील पेगु और दिसपुर से मीरा बोरठाकुर गोस्वामी को भी उम्मीदवार बनाया है।



जानें किन्हें मिला टिकट



उम्मीदवारों की घोषणा के बाद गौरव गोगोई ने उन पर भरोसा जताने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का धन्यवाद किया। असम विधानसभा में फिलहाल विपक्ष में कांग्रेस के 26 विधायक हैं। इसके अलावा ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के 15 विधायक और CPI(M) का एक सदस्य विपक्ष में है। एक निर्दलीय विधायक भी विपक्ष का हिस्सा है। कांग्रेस की जारी लिस्ट के अनुसार अभिजीत पॉल को सिलचर, इंद्रनील पेगु को माजुली और मीरा बोरठाकुर गोस्वामी को दिसपुर सीट से टिकट दिया गया है। पार्टी ने विभिन्न क्षेत्रों और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/west-bengal/west-bengal-election-thousands-of-names-are-missing-from-voter-lists-in-seats-won-by-narrow-margins-will-sir-change-equations-of-bengal-elections-article-2378591.html]West Bengal Election: कम अंतर से जीती सीटों पर वोटर लिस्ट से हजारों नाम गायब! क्या SIR से बदल जाएगा बंगाल चुनाव का पूरा गणित?
अपडेटेड Mar 04, 2026 पर 12:00 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/kashmir-erupts-after-khamenei-assassination-with-schools-and-colleges-closed-and-exams-postponed-article-2378832.html]Kashmir Schools Closed: खामेनेई की हत्या के बाद कश्मीर में उबाल, सभी स्कूल-कॉलेज बंद, परीक्षाएं की गई स्थगित
अपडेटेड Mar 04, 2026 पर 12:25 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/israel-us-iran-war-25-days-of-crude-oil-stock-left-india-now-looking-for-alternative-sources-article-2378577.html]इजरायल-ईरान जंग के बीच भारत में अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, देश में बचा 25 दिन का स्टॉक
अपडेटेड Mar 03, 2026 पर 6:53 PM

गौरव गोगोई का विधानसभा चुनाव में उतरना क्यों अहम है?



गौरव गोगोई पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वह असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे हैं, जिन्होंने करीब 15 साल तक राज्य की कमान संभाली थी। लेकिन पिछले लगभग दस साल से कांग्रेस असम में सत्ता से बाहर है। पिछले साल गौरव गोगोई को असम कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। पार्टी लगातार दो विधानसभा चुनाव हार चुकी है। वहीं 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस को 14 में से सिर्फ तीन सीटें ही मिल सकीं। इस बीच, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गोगोई पर पाकिस्तान से संबंध होने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, गौरव गोगोई ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164186